फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: मंच पर 'नेताजी' का नाम भूले सांसद, कहा- हम मना रहे हैं चंद्रशेखर बोस की जयंती

Sun, 24 Jan 2021 11:32 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
भाजपा सांसद शंकर लालवानी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के मौके पर देशभर में काफी कार्यक्रम हुए। बंगाल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपी ने बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लिया। वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आठ किलोमीटर पदयात्रा की। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के इंदौर में भी नेताजी की जयंती के मौके पर समारोह आयोजित किए गए।

विज्ञापन


कार्यक्रम में इंदौर के सांसद शंकर लालवानी भी हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। लेकिन अपने संबोधन के दौरान वे 'नेताजी' की जयंती पर उनका नाम भूल गए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नेताजी की जगह अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद का नाम ले लिया। हालांकि आभास होने पर सांसद ने तुरंत अपनी गलती सुधार ली।



सांसद ने कहा, 'नेताजी ने अंग्रेजों की नौकरी छोड़कर देश सेवा के लिए काम किया। देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी। जब अंग्रेजी सेना उनके पीछे पड़ी तो वेश बदलकर देश से बाहर गए और वहां पर अपनी सेना खड़ी की। उन्होंने वहां आजाद हिंद फौज की रचना की। इस सेना ने भारत में अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए। ऐसे नेताजी चंद्र शेखर आजाद... चंद्र शेखर बोस की हम जयंती मना रहे हैं। इस मौके पर यही कहूंगा कि जिस प्रकार उन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए। उसी प्रकार से हमें अपने शहर और देश के उत्थान के लिए पसीना बहाना चाहिए।'
विज्ञापन


इसे लेकर कांग्रेस ने उनपर निशाना साधा है। पार्टी ने अफने ट्वीटर अकाउंट पर सांसद लालवानी का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'ये हैं इंदौर के बीजेपी सांसद, इन्हें नेता जी सुभाष चंद्र बोस का नाम तक नहीं मालूम।'

सांसद ने युवाओं से की रक्त दान की अपील
सांसद ने मालवा संस्कृति मंच से रक्तदान की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। देश में कई बार ऐसी विषम परिस्थितियां बन जाती हैं कि रक्त की जरूरत पड़ती है। रक्त दान से समाज को समस्या का समाधान मिल सकता है। उन्होंने खुद भी रक्तदान किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें