फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल वीडियो: भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ने खेला बास्केटबॉल, अक्सर व्हीलचेयर पर आती हैं नजर

Fri, 02 Jul 2021 06:14 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर गुरुवार को शहर के शक्ति नगर स्थित बास्केटबॉल मैदान पर पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। मैदान पर खिलाड़ियों को अभ्यास करते देख वह उनके बीच पहुंच गईं और बास्केटबॉल उठाकर 15-20 बार जमीन पर पटकते हुए करीब 20 कदम तेजी से चलीं। इसके बाद उन्होंने बॉल को वहां लगे बास्केट (नेट) में डाल दिया।
विज्ञापन
बास्केटबॉल खेलती नजर आईं साध्वी प्रज्ञा - फोटो : वीडियो ग्रैब/सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमूमन व्हीलचेयर पर दिखने वाली भोपाल की भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का एक वीडियो गुरुवार (एक जुलाई) को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में वह बास्केटबॉल खेलती नजर आईं। वह बास्केटबॉल कोर्ट में बॉल को जमीन पर पटकते हुए तेजी से आगे बढ़ती हैं और उसे बास्केट में डाल देती हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद विपक्षी कांग्रेस ने उन पर तंज कसा।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर गुरुवार को शहर के शक्ति नगर स्थित बास्केटबॉल मैदान पर पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। मैदान पर खिलाड़ियों को अभ्यास करते देख वह उनके बीच पहुंच गईं और बास्केटबॉल उठाकर 15-20 बार जमीन पर पटकते हुए करीब 20 कदम तेजी से चलीं। इसके बाद उन्होंने बॉल को वहां लगे बास्केट (नेट) में डाल दिया। वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाते हुए खुशी जाहिर की। यह सब वायरल हो रहे वीडियो में नजर आया।

कांग्रेस ने ऐसे कसा तंज

साध्वी प्रज्ञा के वायरल वीडियो पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि भोपाल की भाजपा सांसद साध्वी ठाकुर को अब तक व्हीलचेयर पर ही देखा था, लेकिन आज उन्हें भोपाल के स्टेडियम में बास्केटबॉल पर हाथ आजमाते देखा तो बड़ी ख़ुशी हुई। अभी तक यही पता था कि किसी चोट के कारण वह ठीक से खड़ी और चल-फिर भी नहीं सकती हैं। ईश्वर उन्हें हमेशा स्वस्थ रखें। कांग्रेस नेता ने प्रज्ञा के बास्केटबॉल खेलने के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर भी साझा किया।


विज्ञापन

छोटी बहन ने दिया यह जवाब

इस मामले में सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी। उनकी छोटी बहन उपमा का कहना था कि यह तो छोटी सी चीज है। कई लोग नहीं जानते होंगे कि प्रज्ञा ने शारीरिक शिक्षा में सर्टिफिकेट कोर्स और स्नातक किया है। जेल में रहने से पहले वह फिट एवं तंदुरुस्त थीं। उन्हें जेल में प्रताड़ित किया गया। गौरतलब है कि प्रज्ञा 2008 के दौरान हुए मालेगांव बम विस्फोट के मामले में करीब नौ साल तक जेल में रही थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें