फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता उमा भारती एवं सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने भोपाल में कुछ जगहों के नाम बदलने की मांग की

Wed, 27 Jan 2021 04:40 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
उमा भारती (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती और पार्टी की लोकसभा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भोपाल में और इसके आसपास के इलाकों में हलाली बांध व इस्लाम नगर सहित कुछ स्थानों के नाम बदलने की मांग की है।

विज्ञापन


भारती ने सोमवार को भोपाल के बाहरी इलाके में स्थित एक लोकप्रिय पिकनिक स्थल हलाली बांध का नाम बदलने की मांग करते हुए कहा कि वर्तमान नाम “विश्वासघात और घृणा” की भावना को व्यक्त करता है।

भोपाल से भाजपा की लोकसभा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने मंगलवार को भारती की मांग का समर्थन किया और इसके साथ ही मध्यप्रदेश की राजधानी में लाल घाटी और इस्लाम नगर समेत कुछ अन्य जगहों के नाम भी बदलने की मांग की।
विज्ञापन


भारती ने भोपाल जिले में बैरसिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक विष्णु खत्री को पत्र लिखकर कहा है कि हलाली नाम से इतिहास के परिप्रेक्ष्य में 'विश्वासघात, धोखे और अमानवीयता की अभिव्यक्ति होती है।'

पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने खत्री से नाम परिवर्तन का यह मुद्दा प्रदेश की संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर के सामने उठाने का आग्रह किया। यह बांध भोपाल जिले के बैरसिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

अपने पत्र में भारती ने कहा कि भोपाल राज्य के संस्थापक दोस्त मोहम्मद खान ने हलाली बांध में अपने मित्र राजाओं को मार डाला था और पास की नदी का पानी उनके खून के कारण लाल हो गया था। मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा, ‘इसलिए इस जगह का यह नाम नफरत की भावना पैदा करता है।’

भाजपा नेता ने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार इस जगह का नाम बदल दिया गया है लेकिन पर्यटन निगम द्वारा लगाए गए साइन बोर्ड पर यह परिलक्षित नहीं होता है। उधर, विधायक विष्णु खत्री ने बताया कि सरकारी रिकॉर्ड में इस बांध का नाम सम्राट अशोक बांध है। लेकिन मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम अब भी अपने साइन बोर्ड पर इस जगह को हलाली बांध के रूप में लिखता है।

सत्तारूढ़ दल के विधायक ने कहा कि उन्होंने मंत्री उषा ठाकुर को पत्र लिखकर सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार इस स्थल (सम्राट अशोक बांध) का नाम बदलने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें