भाजपा ने लोकसभा चुनावों के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली सूची शनिवार को जारी कर दी है। मध्य प्रदेश की 29 में से 24 सीटों के लिए नाम सामने आ गए हैं। इनमें 11 नए चेहरों को पार्टी ने मौका दिया है।
5- दर्शन सिंह चौधरी, होशंगाबाद से उम्मीदवार
भाजपा ने लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची में होशंगाबाद से दर्शन सिंह चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। चौधरी भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष है। होशंगाबाद सीट से सांसद राव उदय प्रताप सिंह को पार्टी ने विधानसभा चुनाव में लड़ाया। वह अभी प्रदेश के परिवहन और स्कूल शिक्षा मंत्री है। 48 वर्षीय दर्शन सिंह चौधरी नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी गांव के चांदौन गांव के निवासी है। उनकी किसानों के बीच अच्छी पकड़ है।
6- राहुल सिंह लोधी, दमोह से उम्मीदवार
दमोह लोकसभा से पूर्व विधायक राहुल सिंह को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया गया है। राहुल सिंह ने जिला पंचायत सदस्य से अपनी राजनीति की शुरुआत की थी और 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर उन्होंने दमोह से चुनाव लड़ा था और पूर्व वित्त मंत्री और वर्तमान दमोह विधायक जयंत मलैया को 798 वोटों से चुनाव हराया था।
7- भारत सिंह कुशवाहा, ग्वालियर से उम्मीदवार
ग्वालियर संसदीय सीट से भाजपा ने भारत सिंह कुशवाहा को उम्मीदवार घोषित किया है। जिसके बाद उन्होंने ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार प्रकट किया है।
8- शिवमंगल तोमर, मुरैना से उम्मीदवार
मुरैना से भाजपा ने नए चेहरे शिवमंगल तोमर को मैदान में उतारा है। तोमर 2013 में दिमनी विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। गौरतलब है कि मुरैना से पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सांसद थे। तीन महीने पहले हुए एमपी विधानसभा चुनाव में पार्टी ने दिमनी से टिकट दिया था, जीत के बाद उन्होंने सांसदी से इस्तीफा दे दिया था।
9- लता वानखेड़े, सागर से उम्मीदवार
सागर लोकसभा क्षेत्र से पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। भाजपा ने सागर लोकसभा क्षेत्र से कुर्मी (पिछड़ा वर्ग) की डा. लता वानखेड़े को अपना उम्मीदवार बनाया है। ऐसा माना जा रहा है कि सागर जिले में विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने आठों विधानसभा क्षेत्रों में से किसी पर भी महिला प्रत्याशी नहीं उतारा था, इसी के चलते सांसद पद के लिए महिला प्रत्याशी को मैदान में उतारा।
10 आशीष दुबे, जबलपुर से उम्मीदवार
जबलपुर से नया चेहरा आशीष दुबे को पार्टी ने पहली बार लोकसभा चुनाव का टिकट दिया है। आशीष दुबे अपने राजनीतिक जीवन का पहला चुनाव लड़ने जा रहे हैं। बता दें कि साल 1996 से जबलपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी का कब्जा है, यहां से पिछले चार चुनाव में राकेश सिंह बीजेपी की टिकट पर चुनाव जीतते आ रहे थे, लेकिन विधानसभा के चुनाव में राकेश सिंह विधायक और डॉ मोहन यादव सरकार में मंत्री बन गए।
11- राजेश मिश्रा, सीधी से उम्मीदवार
भाजपा ने इसबार सीधी लोकसभा क्षेत्र से राजेश मिश्रा को मैदान में उतारा है। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट से राजेश मिश्रा का नाम गायब था। राजेश मिश्रा सीधी विधानसभा सीट से टिकट की आस लगाए बैठे थे, लेकिन पार्टी ने सीधी से रीति पाठक को उम्मीदवार बनाया दिया। अब पार्टी ने राजेश मिश्रा पर भरोसा जताकर उन्हें चुनाव लड़ने का मौका दिया है। बता दें कि राजेश मिश्रा 1979 में छात्रसंघ क अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके साथ ही 2014 में सीधी लोकसभा क्षेत्र में प्रभारी का दायित्व का निर्वाहन किया था।