हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा
इंदौर नगर निगम में ‘वंदे मातरम्’ को लेकर हुए विवाद पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पार्टी के एक कार्यक्रम में कहा कि वंदे मातरम् का अपमान देश, वीरों और आजादी के लिए बलिदान देने वालों का अपमान है। उन्होंने कांग्रेस से इस मामले में स्पष्ट रुख अपनाने और संबंधित पार्षद पर कार्रवाई करने की मांग की। खंडेलवाल ने कहा कि चाहे कोई भी विचारधारा या धर्म का व्यक्ति हो, सभी को राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सम्मान करना चाहिए। मैं यह सोच भी नहीं सकता कि कांग्रेस की कोई पार्षद इसका अपमान करे। कांग्रेस खुद को राष्ट्रवादी संगठन कहती है, ऐसे में उसे अपने पार्षद पर एक्शन लेना चाहिए और अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।