फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नितिन की नवीन टीम: मध्य प्रदेश से छह नेताओं को मिली जगह, राज्यसभा सांसद तरुण चुघ और सौदानसिंह भी टीम में शामिल

Mon, 17 Aug 2026 03:24 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भारतीय जनता पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा की गई है। अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में मध्य प्रदेश से छह नाम शामिल किए गए हैं, वहीं मप्र से राज्यसभा सांसद बने तरुण चुघ को भी टीम में जगह दी गई है। वो पंजाब के रहने वाले हैं। वहीं विदिशा के रहने वाले सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह महामंत्री बनाया गया है। 
विज्ञापन
भाजपा की नई टीम में मध्य प्रदेश का दबदबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नामों का एलान कर दिया। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, नई टीम में कई वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। नई टीम में मध्य प्रदेश के छह नेताओं को शामिल किया गया है। वहीं मप्र कोटे से राज्यसभा सांसद बने पंजाब के तरुण चुघ को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी बनाया गया है। वहीं विदिशा के रहने वाले सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह महामंत्री बनाया गया है। 

बता दें कि नितिन नबीन की नई टीम में मध्य प्रदेश से लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गजेंद्र सिंह पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री, कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री का पदभार सौंपा गया है। वहीं, विष्णुदत्त शर्मा को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक,  बंशीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा आशीष उषा अग्रवाल को मीडिया सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद बनाए गए तरुण चुघ को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी बनाया गया है। विदिशा के रहने वाले सौदान सिंह को भी टीम में शामिल किया गया है।  

विज्ञापन




लालसिंह आर्य ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के वरिष्ठ नेता हैं। वे भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चे की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं और संगठन में लंबे समय से सक्रिय हैं। दलित प्रतिनिधित्व का बड़ा चेहरा माने जाते हैं। सांसद गजेंद्र पटेल मध्यप्रदेश के आदिवासी क्षेत्रों में संगठनात्मक और राजनीतिक काम का अनुभव रखते हैं, साथ ही इस वर्ग के प्रतिनिधि चेहरे हैं। राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार प्रदेश भाजपा संगठन में महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। संगठन के साथ संसदीय राजनीति का अनुभव भी है। उनके नाम के साथ महिला और ओबीसी दोनों समीकरण जुड़ते हैं। राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर मंदसौर के रहने वाले हैं। वे वर्तमान में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं, अब उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।

वीडी शर्मा खजुराहो से सांसद हैं। वीडी शर्मा लंबे समय तक मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं और संगठन को बूथ स्तर से लेकर चुनावी प्रबंधन तक संभालने का अनुभव रखते हैं। आशीष उषा अग्रवाल ग्वालियर के रहने वाले हैं। वर्तमान में वे प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वहीं तरुण चुघ पंजाब से हैं, पर वे वर्तमान में मप्र से राज्यसभा सांसद चुने गए हैं। विदिशा जिले के कागपुर के रहने वाले सौदान सिंह का भाजपा की नई टीम में कद बढ़ा है। वे पहले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
विज्ञापन

   
यहां देखें पूरी सूची

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

क्रमांक नाम राज्य
1 श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया राजस्थान
2 श्री तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड
3 श्री राम माधव दिल्ली
4 श्री बैजयंत जय पांडा ओडिशा
5 श्रीमती डी. पुरंदेश्वरी आंध्र प्रदेश
6 श्रीमती रेखा वर्मा उत्तर प्रदेश
7 श्रीमती वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी गुजरात
8 श्रीमती (डॉ.) भारती प्रवीन पवार महाराष्ट्र
9 सरदार मनप्रीत सिंह बादल पंजाब
10 श्री लाल सिंह आर्य मध्य प्रदेश
11 प्रो. एम. नागराज कर्नाटक
12 प्रो. तारिक मंसूर उत्तर प्रदेश
13 श्रीमती (डॉ.) मधुचंद कर पश्चिम बंगाल

भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी

पद क्रमांक नाम राज्य/केंद्रशासित प्रदेश
राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) 1 श्री बी.एल. संतोष दिल्ली
राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) 1 श्री शिवप्रकाश मुंबई
राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) 2 श्री सौदान सिंह चंडीगढ़
राष्ट्रीय महामंत्री 1 श्री विनोद तावड़े महाराष्ट्र
राष्ट्रीय महामंत्री 2 श्री सुनील बंसल दिल्ली
राष्ट्रीय महामंत्री 3 श्री बिप्लब कुमार देब त्रिपुरा
राष्ट्रीय महामंत्री 4 श्रीमती स्मृति ईरानी उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीय महामंत्री 5 डॉ. सतीश पूनिया राजस्थान
राष्ट्रीय महामंत्री 6 श्री गजेंद्र पटेल मध्य प्रदेश
राष्ट्रीय महामंत्री 7 श्री हरीश द्विवेदी उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीय महामंत्री 8 श्री संजय भाटिया हरियाणा
 

राष्ट्रीय मंत्री

क्र. नाम राज्य
1 श्रीमती कविता पाटीदार मध्य प्रदेश
2 श्री के. सुरेंद्रन केरल
3 डॉ. भोला सिंह उत्तर प्रदेश
4 डॉ. प्रदीप वर्मा झारखंड
5 श्री जगदीश ईश्वरभाई पटेल गुजरात
6 डॉ. संदीप पाठक दिल्ली
7 श्रीमती फांगनोन कोन्याक नागालैंड
8 श्रीमती संगीता यादव उत्तर प्रदेश
9 श्री अनिल एंटनी केरल
10 डॉ. एम. वेंकटेशन तमिलनाडु
11 श्री मनोज टिग्गा पश्चिम बंगाल
12 श्री सिद्धार्थ शंभू बिहार
13 डॉ. स्वदेश सिंह दिल्ली
14 श्री मृगांका देव बर्मन असम
15 श्री रोहन गुप्ता गुजरात
16 श्री जय प्रकाश दिल्ली

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष

क्र. नाम राज्य
1 श्री पीयूष गोयल महाराष्ट्र

राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष

क्र. नाम राज्य
1 श्री राजेश मंगल राजस्थान

भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची

क्रमांक पद नाम राज्य
1 राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी श्री तरुण चुघ पंजाब
2 राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री श्री महेंद्र पांडे उत्तराखंड
3 नॉर्थ ईस्ट संयोजक डॉ. संबित पात्रा ओडिशा
4 नॉर्थ ईस्ट सह-संयोजक श्री राजीव बब्बर दिल्ली
5 प्रकोष्ठ संकुल संयोजक श्री विष्णु दत्त शर्मा मध्य प्रदेश
6 प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक श्री ऋतुराज सिन्हा बिहार
7 प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक श्री विष्णु वर्धन रेड्डी आंध्र प्रदेश

भाजपा मोर्चा अध्यक्षों की सूची

क्रमांक मोर्चा अध्यक्ष राज्य
1 युवा मोर्चा डॉ. हेमांग जोशी गुजरात
2 महिला मोर्चा श्रीमती रूप कुमारी चौधरी छत्तीसगढ़
3 ओबीसी मोर्चा श्री अमरपाल मौर्य उत्तर प्रदेश
4 किसान मोर्चा श्री बंसीलाल गुर्जर मध्य प्रदेश
5 एससी मोर्चा श्री शिवेश कुमार राम बिहार
6 एसटी मोर्चा डॉ. मन्नालाल रावत राजस्थान
7 अल्पसंख्यक मोर्चा श्री कुंवर बासित अली उत्तर प्रदेश

भाजपा मीडिया एवं सोशल मीडिया पदाधिकारियों की सूची

क्रमांक पद नाम राज्य
1 मीडिया संयोजक श्री अनिल बलूनी उत्तराखंड
2 मीडिया सह-संयोजक श्री आशीष उषा अग्रवाल मध्य प्रदेश
3 मीडिया सह-संयोजक श्री प्रदीप भंडारी दिल्ली
4 मीडिया सह-संयोजक श्री सिद्धार्थ यादव दिल्ली
5 सोशल मीडिया संयोजक श्री दीपक म्हस्के छत्तीसगढ़
6 सोशल मीडिया सह-संयोजक श्रीमती प्रीति गांधी महाराष्ट्र
7 सोशल मीडिया सह-संयोजक श्री शिवानंद द्विवेदी दिल्ली
8 सोशल मीडिया सह-संयोजक श्री आलोक भट्ट उत्तराखंड
9 सोशल मीडिया सह-संयोजक श्री अरुण यादव हरियाणा

विज्ञापन




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें