फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Elections 2025: ‘बिहार चुनाव धर्म-अधर्म की लड़ाई’, सीएम यादव-बोले, कांग्रेस ने हमेशा जनता को भ्रमित किया

Thu, 06 Nov 2025 05:15 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के प्रचार में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह चुनाव धर्म और अधर्म की लड़ाई है। उन्होंने जनता से एनडीए के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
 
विज्ञापन
सीएम डॉ. मोहन यादव ने बिहार में जनसभा को संबोधित किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के प्रचार में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को जनसभाएं कीं। मधुबनी जिले की बिस्फी और गया जिले की वजीरगंज विधानसभा में उन्होंने एनडीए प्रत्याशियों हरिभूषण ठाकुर बचौल और बीरेंद्र सिंह के समर्थन में विशाल रैलियां कीं। सीएम ने कहा कि यह चुनाव धर्म और अधर्म के बीच की लड़ाई है, और बिहार की जनता इस बार एनडीए के साथ खड़ी है।
विज्ञापन


ये भी पढें-  MP News: सात जिलों में 35 निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण, छह अधिकारियों पर कार्रवाई, दो ठेकेदार ब्लैकलिस्ट

बिहार में माता सीता धाम बनेगा 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संबोधन में कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने हमेशा समाज को जाति और धर्म के नाम पर बांटने का काम किया है। ये लोग वोट बैंक की राजनीति के लिए भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के अस्तित्व पर सवाल उठाते रहे हैं। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बना और अब बिहार में माता सीता धाम बनेगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: राहुल गांधी के बयान पर मंत्री सारंग का पलटवार, बोले-नेहरू जी ने की थी पहली वोट चोरी

राहुल बिहार के मतदाताओं में भ्रम पैदा कर रहे
उन्होंने कहा कि विपक्षी दल जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल गांधी हरियाणा चुनाव की बातें उठाकर बिहार के मतदाताओं में भ्रम पैदा कर रहे हैं। डॉ. यादव ने कहा कि पहले भी उन्होंने चुनाव आयोग और ईवीएम पर झूठे आरोप लगाए थे, जिनकी सुप्रीम कोर्ट में पोल खुल चुकी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः सीएम बोले- वोटिंग के बीच हरियाणा चुनाव की बात कर जनता को भटका रहे हैं राहुल गांधी

अब बिहार विकास के रास्ते पर है 
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि अब बिहार विकास के रास्ते पर है। एनडीए सरकार ने शराबबंदी, किसान सम्मान निधि और महिलाओं के सशक्तिकरण जैसी योजनाओं से आम जनता का जीवन बदला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की तस्वीर बदली है। विकास, सुरक्षा और सांस्कृतिक पुनर्जागरण एनडीए की पहचान है।

ये भी पढ़ें-  MP News: बिजली की समाधान योजना में दो दिन में 2.70 करोड़ जमा, 1.53 करोड़ का अधिभार माफ

मताधिकार जनता का सुदर्शन चक्र 
वजीरगंज की सभा में उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके साथी दल हमेशा समाज में फूट डालने की साजिश करते हैं। उन्होंने कहा कि अब जनता को समझ आ गया है कि कौन उनके साथ है। इस बार इतनी ताकत से बटन दबाना कि कीचड़ में कमल फिर खिले। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे 11 नवंबर को मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के इस महायज्ञ में अपनी आहुति दें। “कलियुग में मताधिकार ही जनता का सुदर्शन चक्र है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें