फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: युकां ने जारी किया मैं भी हूं आंबेडकर प्रोग्राम, 5 दिन निकालेंगे पदयात्रा, युवा नहीं सहेगा अपमान

Mon, 23 Dec 2024 06:31 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

अमित शाह के बयान के बाद देश भर में कांग्रेस विरोध कर रही है। मध्य प्रदेश में युवा कांग्रेस  "मैं भी हूं अंबेड़कर" प्रोग्राम जारी किया है। पांच दिन प्रदेश भर में पदयात्रा निकालेंगे। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि अंबेडकर जी का अपमान नहीं सहेंगे।
 
विज्ञापन
मप्र युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमित शाह द्वारा आंबेडकर पर दिए बयान के बाद देश भर में कांग्रेस पार्टी विरोध दर्ज करा रही है अब यूथ कांग्रेस भी सामने आ गई है। इसे लेकर सोमवार को मैं भी हूं आंबेडकर पदयात्रा का प्रोग्राम जारी किया गया है। मप्र युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह ने कार्यक्रम जारी कर कहा कि देश का युवा आंबेडकर जी का अपमान नहीं सहेगा, आंबेडकर जी द्वारा इस देश के संविधान को लिखा गया, जिन्होंने संविधान के माध्यम से हर वर्ग हर जाति को एक समान अधिकार दिया, आजादी से रहने और आजादी से अपने बात को रखने का, उन्ही बाबा साहब आंबेडकर जी को जिस प्रकार भाजपा के नेता निरंतर अपमानित करते आ रहे हैं वह निंदनीय है।
विज्ञापन



देश आंबेडकर के लिखें संविधान से चलेगा
मितेन्द्र सिंह ने कहा है कि युवा कांग्रेस मध्य प्रदेश के हर जिले में बाबा साहब के सम्मान मे पदयात्रा निकाल कर भाजपा के नेताओं को यह संदेश देना चाहती है कि यह देश आंबेडकर के लिखें संविधान से चलेगा और देश की जनता बाबा साहब का अपमान नहीं सहेगी!


समाज के हर वर्ग को जगाने का प्रयास
कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए युवा कांग्रेस मीडिया चेयरमैन अभिज्ञान शुक्ला ने बताया कि मैं भी हूं आंबेडकर पदयात्रा के माध्यम से समाज के हर वर्ग को जगाने का कार्य किया जाएगा और पदयात्रा के दौरान युवा कांग्रेस द्वारा तैयार किया गया पर्चे के माध्यम से बाबा साहब का जीवन परिचय भी आम नागरिकों मे वितरित किया जाएगा, पदयात्रा मध्य प्रदेश के हर जिले में निकाली जाएगी जिसका पांच दिवसीय कार्यक्रम 25 दिसंबर से 29 दिसंबर तक युवा कांग्रेस ने जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें