फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: हवाओं का रुख बदला, प्रदेश में फिर शुरू हुई ठंड, 6 डिग्री तक लुढ़का कई शहरों का तापमान, दिन में भी ठंडक

Mon, 09 Dec 2024 08:56 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

हवाओं का रुख उत्तर एवं उत्तर-पश्चिमी होने से मध्य प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कमी देखने को मिली। कई शहरों का तापमान 6 डिग्री तक लुढ़क गया है। शिवपुरी  प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडा रहा यहां का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया। 
 
विज्ञापन
भोपाल का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है प्रदेश के कई शहरों में एक बार फिर से कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। कई शहरों का तापमान 7 डिग्री तक लुढ़क गया है। हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी होने से सोमवार से न्यूनतम तापमान में कमी देखने को मिली। शिवपुरी  प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडा रहा यहां का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया राजधानी भापाल समेत प्रदेश के कई जिलों का तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया। भोपाल में दिन भर धूप खिली रही लेकिन ठंडी हवाओं के कारण   दिन में  ठंड देखने को मिली।
विज्ञापन


प्रदेश में चलेगी बर्फीली हवाएं 
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेश में बर्फीली हवाएं चलेंगी और तापमान में भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जाएगी।हालांकि कहीं कहीं बादल छा सकते है और  कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी भी हो सकती है। 15-20 दिसंबर के बाद कोल्ड डे, कोहरे और शीतलहर की स्थिति देखने को मिल सकती है।आज सोमवार को सिंगरौली, सीधी, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट जिलों के अलग अलग हिस्सों में गरज चमक हल्की बारिश हो सकती है। खास करके दिसंबर अंत और जनवरी में 20 से 22 दिन कोल्ड वेव यानी, सर्द हवाओं के साथ घने कोहरे की भी स्थिति बन सकती है।

 वर्तमान की मौसम प्रणाली
वर्तमान में अलग अलग स्थानों चार मौसम प्रणालियां सक्रिय है। उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम, बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र ,मध्य पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात और पाकिस्तान पर भी एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। इसके असर से हवाओं के साथ प्रदेश में कुछ नमी आ रही है और पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं आंशिक बादल बारिश की स्थिति बनी हुई है। हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी होने से सोमवार से न्यूनतम तापमान में कमी आने के आसार हैं। हालांकि जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कही आंशिक बादल बने रह सकते हैं।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटें ऐसा रहा प्रदेश का मौसम
 पिछले 24 घंटो के दौरान प्रदेश के जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में कहीं कहीं वर्षा दर्ज की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा।अधिकतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। रीवा संभाग के जिलों में सामान्य से कम बाकिं सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहा। न्यूनतम तापमान भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम संभागों के जिलों में काफी गिरा। शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। भोपाल संभाग के जिलों में सामान्य से कम रह।
विज्ञापन


प्रदेश के 5 न्यूनतम तापमान वाले शहर

शहर         तापमान (°C में)
शिवपुरी                  6.8
बालाघाट                7.4
नीमच                    7.6
देवास                    8.6
पचमढ़ी                  9.0


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें