राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील विवेक तन्खा
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश कांग्रेस में जहां युवा अध्यक्ष बनाए जाने से कई सीनियर नेता नाराज चल रहे हैं वहीं राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील विवेक तन्खा ने इस नई टीम का स्वागत किया है उन्होंने कहा है कि आने वाले समय में मध्य प्रदेश में एक नई कांग्रेस का उदय होगा जिसमें युवा और प्रगतिशील लोग दिखेंगे। दरअसल गुरुवार को विवेक तन्खा पीसीसी में राजनीतिक मामलों के गठित समिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। बैठक में भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा है कि प्रदेश को हर क्षेत्र में बदहाल कर दिया है।
एमपी में शिक्षा, स्वास्थ्य सब व्यवस्था फेल
सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि जब मै प्रदेश को देखता हूं तो निराश होता हूं, यहां शिक्षा, स्वास्थ्य सब व्यवस्था फेल है, रोजगार के साधन नहीं है यहां सिर्फ बांटने की बातें होती हैं ध्रुवीकरण की बातें होती हैं, कांग्रेस चाहती है कि हमारा प्रदेश एक प्रगतिशील प्रदेश बने और अब उसी दिशा में काम करेगी। उन्होंने कहा कि बैठक बहुत सकारात्मक रही है। कई बिन्दुओं पर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में एक नई कांग्रेस का उदय होगा, एज आ न्यू आइडिया सामने आएगी। तंखा ने कहा कि मध्य प्रदेश में एक युवा और एक प्रगतिशील कांग्रेस दिखेगी ये मप्र की आकांक्षाओं पर खरी उतरेगी। उन्होंने
एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं
विवेक तन्खा ने कहा कि मै एक्जिट पोल पर विश्वास नहीं करता, बायोपिक के सवाल पर विवेक तंखा ने कहा कि हां मेरे ऊपर मुंबई के एक फिल्म मेकर ने बायोपिक बनाई है मैं तो खुद आश्चर्यचकित हूं कि वे मेरे पास क्यों आए और उन्होंने मेरी स्टोरी सुनी, उन्होंने कहा तन्खा जी आप अपने आपको पहचान ही नहीं पाए एक अच्छी स्टोरी बनी है आप लोग भी जरुर देखियेगा।