फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: भोपाल में 24 घंटे में दो लोगों को लूटा, ऐशबाग में एमसीए छात्र,बैरसिया में किसान की बाइक और मोबाइल चोरी

Thu, 28 Aug 2025 09:31 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में लुटेरों और बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि देर रात हो या दिन दहाड़े मौका पाते ही लूट की वारदात को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। बैरसिया में बदमाशों ने एक किसान का मोबाइल और बाइक लूट ली, वहीं ऐशबाग में एमसीए की पढ़ाई कर रहे छात्र का मोबाइल और बाइक लूट ली गई है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में लुटेरों और बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि देर रात हो या दिन दहाड़े मौका पाते ही लूट की वारदात को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। बैरसिया में बदमाशों ने एक किसान का मोबाइल और बाइक लूट ली, वहीं ऐशबाग में एमसीए की पढ़ाई कर रहे छात्र का मोबाइल और बाइक लूट ली गई है। पुलिस ने दोनांं मामलों में प्रकरण दर्ज कर बैरसिया लूट को अंजाम देने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने बदमाश के पास से लूटा गया सामान और वारदात में उपयोग किया गया डंडा बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार हुए बदमाश के खिलाफ गुनगा और निशातपुरा थाने में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन


 अज्ञात व्यक्ति ने उन पर डंडे से किया हमला
जानकारी के अनुसार सर्जन सिंह गुर्जर पुत्र मांगीलाल गुर्जर (45) ग्राम रमगढ़ा थाना बैरसिया में रहते हैं और खेती किसानी करते हैं। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी देर रात करीब 2 बजे वह अपनी मोटर सायकिल से गांव से जरूरी काम होने के कारण बैरसिया जाने के लिए निकले थे। रास्ते में ग्राम इमलिया स्वरूप के पास पहुंचने पर अज्ञात व्यक्ति ने उन पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान हमला करने वाला व्यक्ति उनकी मोटर सायकिल और रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन छीनकर भाग निकला। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया था। 

यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में ओबीसी को 27% आरक्षण देने के लिए सभी दल एकजुट, सीएम बोले- सर्वदलीय संकल्प पारित किया
विज्ञापन



सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले
जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और मार्ग में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके साथ ही लूटे गए मोबाइल की लोकेशन निकाली। इसी बीच सूचना मिली कि फुटेज आया संदेही ग्राम नलखेड़ा के पास खड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हमला करने के बाद लूटपाट की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। आरोपी का नाम अभिषेक अहिरवार (20) निवासी ग्राम बांदीखेड़ी थाना गुनगा बताया गया है। उसके पास से लूटी गई बाइक और मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाना गुनगा और निशातपुरा में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल में ऐशबाग आरओबी पर 90 डिग्री टर्न को किया जाएगा ठीक, 10.7 मीटर बढ़ेगा पुल का रेडियस

दोस्त का इंतजार कर रहे एमसीए छात्र को तीन बदमाशों ने लूटा
इधर ऐशबाग स्थित प्रभात चौराहे के पास आधी रात को दोस्त का इंतजार कर रहे एमसीए छात्र के साथ तीन बदमाशों ने लूटपाट कर दी। बदमाश छात्र से मोबाइल फोन और बाइक छीनकर भाग निकले। पुलिस के अनुसार चंदन सिंह (20) मूलतः बिहार का रहने वाला है। फिलहाल वह पटेल नगर में किराए से रहता है और प्रायवेट कालेज से एमसीए की पढ़ाई कर रहा है। बीती देर रात उसका दोस्त भोपाल आने वाला था। दोस्त ने चंदन का घर नहीं देखा, इसलिए उसने उसे प्रभात चौराहे पर बुलाया था। रात करीब सवा एक बजे चंदन प्रभात चौराहे पर अपने दोस्त के आने का इंतजार कर रहा था, तभी तीन युवक उसके पास पहुंचे। खुद को डिलीवरी ब्वाय बताते हुए तीनों ने चंदन से कोई पता पूछा। चंदन ने जब पते की जानकारी होने से इंकार किया तो वह उससे विवाद करने लगे। इसी दौरान एक बदमाश ने उसके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और दूसरे ने बाइक छीन ली। उसके बाद तीनों बदमाश मौके से भाग निकले। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें