फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: राजधानी के कलियासोत में दिखा बाघ के पंजों के निशान, क्षेत्र में दहशत

Wed, 29 May 2024 09:42 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल के कलियासोत नदी के तट पर बुधवार को बाघ के पंजे के निशान देखे गए। जिसके बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई। 
विज्ञापन
बाघ के पंजों के निशान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के चंदनपुरा गांव में कलियासोत नदी के समीप बाघ के पंजों के निशान मिले हैं। जानकारी सामने आने के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। बाघ के पंजों के साथ ही छोटे पंजों के निशान भी मिले हैं। इससे इलाके में बाघिन के साथ उसके शावकों के मूवमेंट की संभावना जताई जा रही है। वन विभाग का अमला इलाके में सर्चिंग में जुट गया है।
विज्ञापन


डीएफओ अशोक पाठक ने बताया कि सुबह कुछ पैरों के फुटप्रिंट देखे गए थे। दिन में सर्चिंग के बाद अभी तक लोकेशन का पता नहीं चला है। इलाके में आठ बाघ हैं। उनकी नियमित मानीटरिंग की जारी है। लोगों से अपील है कि सतर्क रहें और अपने मवेशियों व अन्य पालतू जानवरों का भी ख्याल रखें। यहां आसपास के इलाके में बाघिन का मूवमेंट रहता है, जो अपने शावकों के साथ घूमती है। 

पग चिन्हों का कर रहे मिलान
फुटमार्क का मिलान कर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि छोटे पंजों के निशान नए शावकों के हैं या पुराने शावकों के टाइगर की मॉनीटरिंग के लिए दिन और रात में सर्चिंग की जा रही है। जगह-जगह कैमरे लगे हुए हैं। लोगों की सुरक्षा के लिहाज से रात को वह रास्ता बंद कर दिए जाता है। इस बारे में जिला प्रशासन को अवगत कराया दिया गया है।
विज्ञापन


वीडियो सामने आया तो तुरंत भेजी टीम
पाठक ने बताया कि वीडियो सामने आया है, उसके तुरंत बाद बाघिन की सर्चिंग के लिए टीम को भेज दिया है। इसके लिए चंदनपुरा की सड़कों को बंद कर दिया है। अगर नए शावक साथ हैं तो टाइगर-ह्यूमन टकराव की स्थिति भी बन सकती है। दो महीने से बाघ का मूवमेंट चंदनपुरा में बना हुआ है। चेतावनी बोर्ड लगे होने के बावजूद सुबह- शाम बहुत यहां लोग टहलने भी जाते हैं। उन्हें सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें