फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: राजधानी भोपाल में 26 से 29 सितंबर तक 12वें विज्ञान मेले का होगा आयोजन, जुटेंगे देश भर के वैज्ञानिक

Thu, 18 Sep 2025 09:34 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

26 से 29 सितंबर 2025 तक बीयू में 12वां विज्ञान मेला आयोजित होगा। यह मेला विज्ञान भारती, मप्र. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद और बीयू का संयुक्त कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य नवाचार और संवाद के माध्यम से समाज के सामने आने वाली चुनौतियों के समाधान प्रस्तुत करना है।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में 26 से 29 सितंबर 2025 तक बरकतउल्ला विश्वविद्यालय परिसर में 12वां विज्ञान मेला आयोजित होगा। यह मेला विज्ञान भारती, मप्र. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद और बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का संयुक्त कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य नवाचार और संवाद के माध्यम से समाज के सामने आने वाली चुनौतियों के समाधान प्रस्तुत करना है। 12वें भोपाल विज्ञान मेला” के संबंध में एक प्रेसवार्ता का आयोजन गुरुवार को किया गया। जिसमें महानिदेशक मप्र. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल के डॉ.अनिल कोठारी,अध्यक्ष विज्ञान भारती मध्य भारत प्रान्त  डॉ अमोघ गुप्ता और कुलगुरु बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय प्रो. एसके जैन ने जानकारी दी। 
विज्ञापन




मेले के प्रमुख आकर्षण

1- अत्याधुनिक विज्ञान प्रदर्शनी: मेले में अत्याधुनिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश के विभिन्न अंचलों से वैज्ञानिक और शोधकर्ता भाग लेंगे।
2- टेक्रोलॉजी और इनोवेशन स्टॉल: मेले में टेक्रोलॉजी और इनोवेशन स्टॉल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नवीनतम तकनीकों और नवाचारों का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

3- राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थानों की सहभागिता: मेले में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थानों की सहभागिता होगी, जिनमें इसरो, एआईसीटीई, एएमपीआरआई, आईआईएसईआर, एमपीपीसीबी, एनटीपीसी, एमओआईएल, बीपीसीएल, एनसीएल, एसीसी, बिड़ला व्हाइट, सन फार्मा, ल्यूपिन, पार्ले एग्रो, एचईजी, ग्रासिम आदि शामिल हैं।

यह भी पढ़ें-MP के 13 से ज्यादा जिलों हुई बारिश, छतपुर में 1 इंच से ज्यादा गिरा पारी, अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट


विशेष कार्यक्रम
- नवाचार संगम: मेले में नवाचार संगम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कृषी और पर्यावरण संबंधी सामाजिक समस्याओं पर तकनीकी समाधान के नवाचार प्रदर्शित किए जाएंगे।
- ज्ञान नेतु विज्ञान शिक्षक कार्यशाला: मेले में ज्ञान नेतु विज्ञान शिक्षक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विज्ञान शिक्षकों को विज्ञान प्रयोग किट का वितरण किया जाएगा।
- भारतीय ज्ञान परंपरा संगोष्ठी: मेले में भारतीय ज्ञान परंपरा संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विविध राष्ट्रीय एवं राज्य के शोध एवं शिक्षा संस्थानों से वैज्ञानिक एवं प्राध्यापक भाग लेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-यावर खान पर धोखाधड़ी का केस दर्ज, फर्जी दस्तावेज से मकान हड़पने समेत अन्य गंभीर मामलों की जांच शुरू

मेले का उद्देश्य
नवाचार और संवाद को बढ़ावा देना: मेले का उद्देश्य नवाचार और संवाद को बढ़ावा देना है, ताकि समाज के सामने आने वाली चुनौतियों के समाधान प्रस्तुत किए जा सकें।
नई पीढ़ी को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए प्रेरित करना: मेले का उद्देश्य नई पीढ़ी को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए प्रेरित करना और भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए उन्हें तैयार करना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें