फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: भोपाल में 2 दिन में पूरा हो जाएगा स्वच्छता सर्वेक्षण का सर्वे, खंती, STP, कामर्शियल मार्केट पहुंची टीम

Wed, 26 Mar 2025 09:41 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Swachhta survey: स्वच्छ सर्वेक्षणकी टीम भानपुर खंती, महोली दामखेड़ा स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और कामर्शियल मार्केट का निरीक्षण करने पहुंची। सर्वे टीम पूरे दिन जोन 14, 15, 16, 17 और 21 के इलाकों में सक्रिय रही। सर्वे अगले 2 दिनों में पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन
भोपाल नगर निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में स्वच्छ सर्वेक्षणकी टीम बुधवार को भानपुर खंती, महोली दामखेड़ा स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और कामर्शियल मार्केट का निरीक्षण करने पहुंची। सर्वे टीम पूरे दिन जोन 14, 15, 16, 17 और 21 के इलाकों में सक्रिय रही। अब तक नगर निगम के 85 वार्डों में से 60 से अधिक वार्डों का सर्वे पूरा किया जा चुका है। शेष पांच जोन के वार्डों का सर्वे भी अगले दो दिनों में पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन



भोपाल की रैंकिंग में सुधार की उम्मीद
निगम अधिकारियों के अनुसार सर्वेक्षण अब तक सुचारू रूप से चल रहा है, जिससे भोपाल की रैंकिंग में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। राजधानी में स्वच्छता सर्वेक्षण का यह कार्य एक सप्ताह से जारी है, जिसमें टीम शहर के पार्क, तालाब, फुटपाथ, बाजार, रहवासी कालोनियों, फाउंटेन और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर रही है। अब तक जोन 18, 19, 13, 7, 8, 10, 11, दो, एक, 16, 17 और 12 के सभी वार्डों का सर्वे पूरा हो चुका है। वहीं, जोन तीन, चार, पांच, छह, नौ, 14, 15, 20 और 21 के कुछ वार्डों का सर्वे अभी बाकी है।

यह भी पढ़ें-मध्यप्रदेश के 6 जिलों का तापमान 40 डिग्री पहुंचा, नर्मदापुरम रहा सबसे गर्म, पारा 40.9 डिग्री दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर में सकारात्मक माहौल
गौरतलब है कि दिल्ली से आई सर्वेक्षण टीम नगर निगम द्वारा किए गए दावों की जांच कर रही है और सबूतों के रूप में फोटोग्राफ लेकर आनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि स्वच्छता को लेकर शहर में सकारात्मक माहौल है और अंतिम रिपोर्ट में अच्छे परिणाम की उम्मीद की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें