फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: घर में घुसकर महिलाओं को पीटने वाला निगरानी गुंडा अरेस्ट, महिला साथी फरार

Mon, 19 Feb 2024 07:34 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल

सार

घर में घुसकर एक महिला और उसकी सास को पीटने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की महिला साथी अभी फरार है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र में घर में घुसकर एक महिला और उसकी सास को पीटने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की महिला साथी अभी फरार है। पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


ऐशबाग पुलिस के अनुसार 38 वर्षीय तरन्नुम पति मो. अकरम हाता सिकन्दकुली में परिवार के साथ रहती है। तरन्नुम का जनता क्वार्टर में बाबर की चक्की के पास एक और मकान है। तरन्नुम ने उक्त मकान रिशमा नाम के व्यक्ति को किराये पर दिया था। कुछ लोगों ने तरन्नुम को बताया कि तुम्हारे मकान में रहने वाली रिशमा और गुलफशा का आचरण संदिग्ध है, जिस कारण उसने मकान खाली करा लिया। इस बात से रिशमा इतनी नाराज हुई कि रविवार-सोमवार की दरमियानी रात बदमाश आकिब बच्चा के साथ रिशमा और गुलफशा ने तरन्नुम के घर में घुसकर उसे और उसकी वृद्ध सास को पीटा। तीनों ने मिलकर मेरे घर के लोगों को पीटा और बदमाश आकिब बच्चा छुरी निकालकर जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर ऐशबाग थाना क्षेत्र के निगरानी गुंडा आकिब और गुलफशा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि रिशमा अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें