फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: री-नीट परीक्षा से पहले भोपाल में छात्र संगठन ने किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

Sun, 21 Jun 2026 02:22 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

पेपर लीक विवाद के बाद दोबारा आयोजित की गई री-नीट परीक्षा के दिन भोपाल में छात्र संगठन एनएसयूआई ने हवन-पूजन किया। संगठन ने कहा कि छात्रों और अभिभावकों का भरोसा परीक्षा व्यवस्था से उठ चुका है, इसलिए निष्पक्ष परीक्षा के लिए भगवान से प्रार्थना करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
नीटी परीक्षा के लिए हवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजामों के दावों के बीच राजधानी भोपाल में छात्र संगठन एनएसयूआई ने हवन-पूजन कर परीक्षा के निष्पक्ष और पारदर्शी आयोजन की कामना की। गौरतलब है कि तीन मई को आयोजित नीट परीक्षा पेपर लीक के आरोपों के बाद विवादों में घिर गई थी। मामले को लेकर देशभर में छात्रों ने प्रदर्शन किए और परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल उठाए। इसके बाद परीक्षा निरस्त कर दोबारा री-नीट कराने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन


पेपर लीक न हो, इसके लिए किया हवन
रविवार को भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार और जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हवन किया। कार्यकर्ताओं ने भगवान से प्रार्थना की कि इस बार परीक्षा बिना किसी पेपर लीक और अनियमितता के संपन्न हो तथा लाखों विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर भी अपनी चिंता जाहिर की। तख्तियों पर हे भगवान, इस बार नीट पेपर लीक मत होने देना, नीट बचाओ, देश बचाओ और छात्रों का भविष्य बचाओ जैसे संदेश लिखे थे।

लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का भरोसा  टूटा
प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने कहा कि पिछली परीक्षा में हुए पेपर लीक ने लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का भरोसा तोड़ दिया था। परीक्षा रद्द होने के कारण छात्रों को मानसिक तनाव और अनिश्चितता का सामना करना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लगातार सुरक्षा के दावे कर रही है, लेकिन छात्रों का विश्वास अब भी पूरी तरह बहाल नहीं हुआ है। यही वजह है कि संगठन को निष्पक्ष परीक्षा के लिए भगवान से प्रार्थना करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-दिल्ली से तय होगा किस सेंटर पर पहुंचेगा प्रश्नपत्र, मोबाइल-स्मार्ट वॉच व ब्लूटूथ प्रतिबंधित
विज्ञापन



दोबारा गड़बड़ी हुई तो होगा अन्याय
जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर ने कहा कि युवा अपनी मेहनत और प्रतिभा के आधार पर आगे बढ़ना चाहता है, लेकिन बार-बार सामने आने वाले पेपर लीक उसकी मेहनत पर पानी फेर देते हैं। यदि इस बार भी किसी तरह की अनियमितता सामने आती है तो यह लाखों छात्रों के भविष्य के साथ बड़ा अन्याय होगा। उन्होंने मांग की कि परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए और पेपर लीक में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। हवन कार्यक्रम में कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें