फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं की द्वितीय परीक्षा की तैयारी के लिये लगेंगी विशेष कक्षाएं, जारी हुआ निर्देश

Mon, 26 May 2025 07:51 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने एमपी बोर्ड की कक्षा-10वीं/12वीं की द्वितीय परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष कक्षाओं के संचालन का निर्णय लिया है। इसे लेकर संभागीय संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
डीपीआई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने एमपी बोर्ड की कक्षा-10वीं/12वीं की द्वितीय परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष कक्षाओं के संचालन का निर्णय लिया है। इसे लेकर संभागीय संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी और समस्त प्राचार्य शासकीय स्कूलों को निर्देश जारी किए गए हैं। भोपाल जिला शिक्षा अधिकारी एनके अहिरवार ने बताया कि विशेष कक्षाओं के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। इसे लेकर हम तैयारी शुरू कर रहे हैं।
विज्ञापन



अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों के सम्पर्क में रहें शिक्षक
शासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों से कहा गया है कि वे विषय शिक्षकों को अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों के सम्पर्क में रहने को कहें। ग्रीष्म अवकाश के दौरान विद्यालय प्राचार्य राज्य स्तर से उपलब्ध करायी गयी अध्ययन सामग्री को विद्यार्थियों के व्हाट्सअप ग्रुप पर साझा करेंगे। कठिन बिन्दुओं के संबंध में भी विषय शिक्षकों के साथ साझा कर विद्यालय स्तर पर कार्य-योजना बनायेंगे।

यह भी पढ़ें-खंडवा गैंगरेप मामले में एमपी महिला कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन,घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग
विज्ञापन


दो जून से विशेष कक्षाएं
प्रदेश में शासकीय विद्यालयों में ग्रीष्म अवकाश के बाद 2 जून से 14 जून के मध्य उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिये शालाओं में प्रात: 10:30 बजे से कक्षाएं संचालित होंगी। विद्यार्थियों को गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी, हिन्दी और संस्कृत विषय की अध्ययन सामग्री प्रति सप्ताह जून माह में 2, 6 और 14 जून को विमर्श पोर्टल पर प्रसारित की जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-यूथ कांग्रेस के चुनाव के लिए उम्मीदवारों के फाइनल लिस्ट में घमासान, आपराधिक मामलों की पहुंची शिकायतें

यह दिए गए निर्देश
जिला स्तर पर अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक को विशेष कक्षाओं के विधिवत संचालन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाने को कहा गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों में परीक्षा के तनाव को कम करने के लिये विद्यार्थियों से सतत चर्चा करने के लिये कहा गया है। विद्यार्थियों को विमर्श पोर्टल पर उपलब्ध टिप्स एण्ड ट्रिक्स के वीडियो दिखाये जाने के निर्देश दिए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा मण्डल बोर्ड में हेल्पलाइन नम्बर 18002330175 बनाया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी से द्वितीय बोर्ड परीक्षा की उनके जिले में लगायी जा रही कक्षाओं की मॉनीटरिंग करने के लिये भी कहा गया है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें