फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शारिक मछली की कोठी का टूटा ताला, प्रशासन आज से करेगा 99 एकड़ जमीन की नपती

Wed, 27 Aug 2025 10:31 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में लव ड्रग्स जिहाद के आरोपों से घिरे मछली कारोबारी शारिक मछली पर प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। जिला प्रशासन ने पहले उनकी 25 करोड़ की आलीशान कोठी और फार्म हाउस सहित कई अवैध निर्माण ध्वस्त किए।
 
विज्ञापन
लव और ड्रग्स जिहाद के आरोपों में घिरे मछली कारोबारी शारिक मछली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लव और ड्रग्स जिहाद के आरोपों में घिरे मछली कारोबारी शारिक मछली पर जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। 30 जुलाई को जिला प्रशासन ने पुलिस और नगर निगम के सहयोग से शारिक मछली और उसके भाइयों के कब्जे से कई एकड़ शासकीय जमीन मुक्त कराई थी। साथ ही उनके फार्म हाउस, पोल्ट्री फार्म, मुर्गा फार्म और अन्य निर्माण भी ध्वस्त कर दिए गए थे।
विज्ञापन


अब प्रशासन को आशंका है कि शारिक मछली परिवार ने पशुपालन विभाग की 99 एकड़ जमीन पर भी कब्जा किया है। इसी को लेकर विभाग ने जिला प्रशासन से जमीन की नपती की मांग की है। भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देश पर बुधवार, 27 अगस्त से दो राजस्व निरीक्षक और दर्जन भर पटवारी जमीन की नपती करेंगे। यदि अवैध कब्जा मिला तो उसे भी खाली कराया जाएगा।

सील टूटी, ताले बदले मिले

शारिक मछली और परिवार जिस 25 करोड़ की आलीशान कोठी में रहते थे, उसे 30 जुलाई को प्रशासन ने सील कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट गाइडलाइन के अनुसार, शासकीय जमीन पर बने घर को खाली करने के लिए 15 दिन का नोटिस देना अनिवार्य है। नोटिस के बावजूद मछली परिवार दस्तावेज पेश नहीं कर पाया, जिसके बाद हाल ही में कोठी को तोड़ दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  BJP अध्यक्ष नड्डा के साथ जबलपुर से दिल्ली पहुंचे CM यादव, क्या मुख्य सचिव को मिलने वाला है एक्सटेंशन?
विज्ञापन


कोठी तोड़ने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने पाया कि सील किए गए ताले बदले जा चुके थे। आशंका है कि सील तोड़कर अंदर का सामान बाहर निकाला गया या अपराध से संबंधित साक्ष्य नष्ट किए गए। इस मामले में जिला प्रशासन ने बिलखिरिया थाना पुलिस को पत्र भेजकर जांच और प्रकरण दर्ज करने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें