फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: भोपाल RTO कार्यालय का 3 दिन से सर्वर ठप, लर्निंग लाइसेंस बनवाने वालों की बढ़ी परेशानी, सुधार रही टीम

Thu, 23 Jan 2025 06:54 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पिछले 3 दिन से आरटीओ का सर्वर ठप चल रहा है। इस वजह से लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। भोपाल के आरटीओ जितेन शर्मा ने बताया कि यह समस्या तकनीकी खामी के कारण है, जिसे एनआईसी की टीम सुधार कार्य में जुटी हुई है ।
विज्ञापन
आरटीओ कार्यलय भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में लर्निंग लाइसेंस बनवाने वाले अभ्यर्थियों की परेशानी बढ़ गई है। दरअसल पिछले 3 दिन से आरटीओ का सर्वर ठप चल रहा है। इस वजह से लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार सर्वर बार-बार ठप होने के कारण आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही। भोपाल के आरटीओ जितेन शर्मा ने बताया कि यह समस्या तकनीकी खामी के कारण है, जिसे एनआईसी की टीम सुधार कार्य में जुटी हुई है जल्दी समस्या को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन



तीन दिन से लौट रहे आवेदक
लाइसेंस बनवाने वाले आरटीओ कार्यालय पहुंच रहे आवेदकों का कहना है कि ओटीपी प्राप्त होने के बाद जैसे ही जानकारी दर्ज करते हैं, वेबसाइट '404 कान्ट फाउंड' का एरर दिखा देती है। यह समस्या पिछले तीन दिन से चल रही है अभी तक सुधार नहीं हो पाया है। इस वजह से प्रतिदिन करीब 350 से अधिक आवेदक बिना लाइसेंस बनाए ही लौट रहे हैं। दरअसल पिछले एक साल में सर्वर में इस तरह की दिक्कत 30 से अधिक बार आ चुकी है। लर्निंग लाइसेंस से जुड़े आवेदक लगातार आरटीओ के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई हल नहीं निकल रहा। आवेदकों का कहना है कि यदि जल्द ही समाधान नहीं निकला, तो उन्हें अन्य माध्यमों से अपनी शिकायतें दर्ज करनी पड़ेंगी।
विज्ञापन



भोपाल आरटीओं में प्रतिदिन होने वाले कार्य
लाइसेंस                      300 से अधिक
लर्निंग लाइसेंस             350 से अधिक
फिटनेस                      70-80
रजिस्ट्रेशन                  1000 से अधिक
रजिस्ट्रेशन रिन्युअल      300 से अधिक
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें