फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: कैलाश विजयवर्गीय के एनिमेटेड पोस्ट पर बवाल, पटवारी बोले-देश संविधान से चलेगा, BJP की सोच बंटवारे की

Thu, 24 Oct 2024 06:53 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मंत्री कैलाश विजयवर्गी द्वारा पोस्ट किए गए एक एनीमेटेड वीडियो पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी हमलावर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सोच नफरत घृणा और बंटवारे की है, देश संविधान से चलेगा।
विज्ञापन
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा पोस्ट किए गए एक एनीमेटेड वीडियो पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने हमला किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच नफरत, घृणा और बंटवारे की है, देश संविधान से चलेगा। दरअसल विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक एनिमेटेड वीडियो पोस्ट जारी किया था, जिसमें जिन्ना के कार्टून को भारत से पाकिस्तान और बांग्लादेश को अलग करते हुए दिखाया गया है। इसी वीडियो में एक व्यक्ति हिंदू के पोस्टर को काटते हुए नजर आता है। इसमें एससी-एसटी, ओबीसी, ब्राह्मण और क्षत्रिय को अलग-अलग करते हुए दिखाया गया है। 24 सेकंड के इस वीडियो को पोस्ट करते हुए विजयवर्गीय ने लिखा है कि समझदार को इशारा ही काफी है।
विज्ञापन


देश का इतिहास जियो और जीने दो वाला
विजयवर्गीय के वीडियो पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि भारत की प्राचीन सभ्यता और परंपराएं भी जोड़ने की बात करती है। भगवान राम-कृष्ण, पैगंबर, गुरु नानक देव, महावीर, बुद्ध और अंबेडकर सभी ने जोड़ने, एकजुट रहने की बात की। राहुल गांधी ने संविधान हाथ में लेकर 4000 किलोमीटर पैदल चलकर एकता और अखंडता का संदेश दिया है, देश का इतिहास जियो और जीने दो वाला है। भारतीय जनता पार्टी की सोच बंटवारे की है, घृणा और नफरत की है। देश का संविधान एकता और अखंडता व जोड़ने की बात करता है।

जो नीति डलहौजी की, वही कांग्रेस की : रामेश्वर शर्मा
इधर, भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा जीतू पटवारी के बायान पर पलटवार करते हुए कहा कि जीतू पटवारी को खुद का अतीत और इतिहास नहीं मालूम कांग्रेस चाहती है कि हिंदुओं में फुट हो, कभी जाति और कभी भाषा के नाम पर। फूट डालो और राज करो की जो नीति डलहौजी की थी, वही नीति कांग्रेस ने अपनाई है, डलहौजी के दत्तक पुत्र कांग्रेसी हैं। कांग्रेस ने देश विभाजन भी कराया और कांग्रेस आज भी हिंदू को विभाजित करने की कोशिश कर रही है। सबसे आग्रह है कि अगर हिंदुओं जातियों में बंटोगे तो काटे जाओगे-मारे जाओगे और देश विभाजन भी तुम्हें देखना पड़ेगा।
विज्ञापन


भारत विभाजन की असली सूत्रधार कांग्रेस
शर्मा ने आगे कहा कि भारत के विभाजन का कोई असली सूत्रधार है तो वह कांग्रेस है और जिन्ना थे, इसलिए देश का विभाजन भी कांग्रेस ने कराया। आज भी कांग्रेस इस तरह हिंदुओं का जातिगत विभाजन कराकर कभी वामन, कभी ठाकुर, कभी कुर्मी, कभी कहार, कभी लोधी, कभी गडरिया, कभी अहिरवार, कभी वाल्मिकी, कभी जातियों के आधार पर, कभी जैन, कभी बौद्ध, कभी सिख इस तरह बताकर अपनी राजनीति करती है। कांग्रेस क्या यह पूछ सकती है कि पठान और पिंजारे के अंदर क्या दोस्ती है? मुसलमान के अंदर 72 जातियां हैं लेकिन उनकी जनगणना हो तो वह मुसलमान के नाम पर होती है, हिंदू की जनगणना हो तो वह जाति के नाम पर होती है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें