फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: मध्य प्रदेश में आज 1 बजे आएगा 5वीं और 8वीं का परीक्षा परिणाम, ऑनलाइन परिणाम देख सकेंगे विद्यार्थी

Fri, 28 Mar 2025 07:47 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आज दोपहर 1 बजे जारी किए जाएंगे।  विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षक परिणाम को राज्य शिक्षा केंद्र के वेबपोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर देख सकेंगे।
विज्ञापन
राज्य शिक्षा केन्द्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में 5वीं और 8वीं बोर्ड पैटर्न की परीक्षाओं के परिणाम 28 मार्च 2025 को घोषित किए जाएंगे। राज्य शिक्षा केंद्र, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा यह परिणाम आज दोपहर 1 बजे जारी किए जाएंगे। राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक हरजिंदर सिंह ने बताया, परिणाम पहले परीक्षा पोर्टल पर जारी किया जाएगा। इसके बाद विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षक परिणाम को राज्य शिक्षा केंद्र के वेबपोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर देख सकेंगे।
विज्ञापन



ऐसे देखना होगा परिणाम
विद्यार्थी अपना रोल नंबर,समग्र आईडी ऑनलाइन फीड करके परिणाम देख सकते हैं। इसी पोर्टल पर शिक्षक, संस्था प्रमुख अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम भी देख सकेंगे। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा वेब पोर्टल की लिंक निम्न क्यूआर कोड के माध्यम से भी उपलब्ध कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें-भोपाल में स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम ने पूरा किया सर्वे, 15 दिन बाद आएगी जीएफसी की टीम,1 सप्ताह रही टीम
विज्ञापन
विज्ञापन



जाने कब हुई थी परीक्षा
दोनों कक्षा की परीक्षा 24 फरवरी से 5 मार्च के बीच हुई थी। जिनमें प्रदेश के प्राइवेट और सरकारी स्कूल, पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं में 11 लाख 17 हजार से अधिक और कक्षा 8वीं के 11 लाख 68 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। कुल 22 लाख 85 हजार से अधिक विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए कुल 322 केंद्र बनाए गए थे। जहां 1 लाख 19 हजार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं ने अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें