राजधानी भोपाल में होने वाले की GI समिट से एक दिन पहले मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैंसर अस्पताल और मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री के प्रोग्राम में शामिल होने वाले मेहमानों को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सवाल खड़े किए हैं। दरअसल पीएम के इस प्रोग्राम में एक विवादित उद्योगपति की मौजूदगी की आशंका को लेकर सिंघार ने हमला बोला है। उन्होंनेट्वीट कर लिखा कि PM के कार्यक्रम में पवन अहलूवालिया की संभावित मौजूदगी क्यों? छतरपुर के बागेश्वर धाम में 23 फरवरी को प्रस्तावित कैंसर अस्पताल की आधारशिला रखी जानी है। इस कार्यक्रम में विवादास्पद उद्योगपति पवन अहलूवालिया को शामिल किए जाने की जानकारी सामने आई है। जबकि, इस उद्योगपति के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी के कई मामलों की जांच चल रही है। अब देखना है PM नरेन्द्र मोदी क्या इस बदनाम उद्योगपति से स्वागत करवाएंगे?
कुछ दिन पहले ही नेता प्रतिपक्ष पहुंचे थे बागेश्वर धाम
जानकारी के लिए बतादें कि भले ही नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बागेश्वर धाम में हो रहे प्रोग्राम को लेकर सवाल खड़े किए हो, लेकिन बागेश्वर धाम से उनका भी नाता जुड़ा हुआ है। कुछ दिन पहले ही नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार छतरपुर प्रवास के दौरान बागेश्वर धाम पहुंचकर पूजा अर्चना कर वहां के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात किया था। हालांकि कांग्रेस के मीडिया प्रभारी मुकेश नायक ने दो दिन पहले कांग्रेस धीरेन्द्र शास्त्री को उचक्का कहा था। लेकिन किसी नेता ने उनके बयान का समर्थन नहीं किया।जबकि बीजेपी ने मुकेश नायक पर कार्रवाई करने की मांग जरूर की थी। अब नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बागेश्वर धाम में होने वाले आयोजन में विवादित उद्योगपति की संभावित मौजूदगी पर सवाल उठाए हैं।
बागेश्वर धाम में बनेगा बड़ा कैंसर हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर
जानकारी के लिए बतादें कि बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री के प्रयासों से 252 करोड़ रुपए की लागत से 2.37 लाख वर्ग फीट में बनने वाले कैंसर अस्पताल में कैंसर के साथ सामान्य बीमारियों का भी इलाज हो सकेगा। इस अस्पताल की बिल्डिंग की डिजाइन स्मार्ट बिल्डिंग टेक्नोलॉजी और ग्रीन रूफ के कॉन्सेप्ट पर बनाया जाएगा। इस अस्पताल में 50 मल्टी स्पेश्यलिटी, 20 आईसीयू, बीएमटी बेड, 10 सिंगल, 20 डबल, और 30 डे केयर बेड होंगे। अस्पताल में अन्नपूर्णा किचन, वैदिक गुरुकुल, गौरक्षा के साथ बागेश्वर बगीचा भी तैयार किया जाएगा। हॉस्पिटल में 5 ऑपरेटिंग रूम, 1 एंडोस्कोपी, 1 माइनर ओटी और एक मोबाइल कैथ लैब होगी।