अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ कांग्रेस नेता
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश कांग्रेस में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद विरोध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब सतना जिले में आरिफ इकबाल को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाए जाने का विरोध लगातार हो रहा है। अब यह विरोध राजधानी भोपाल तक पहुंच गया है। मंगलवार को बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता भोपाल स्थित पीसीसी कार्यालय पहुंचकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। उनका आरोप है कि शहर में जिसे कोई नहीं जानता। उसे शहर जिलाध्यक्ष बना दिया गया है।
बिहार के रहने वाले को बनाया जिला अध्यक्ष
धरने पर बैठे युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मकसूद अहमद शेरू ने कहा है कि जो शहर अध्यक्ष बने हैं इकबाल इनका परिवार बिहार का रहने वाला है। हम लोग पुश्तैनी कांग्रेसी हैं। उनकी एक भी धरने प्रदर्शन की फोटो दिखा दी जाए। मैं 25 साल से कांग्रेस के लड़ाई लड़ रहा हूं। मेरे ऊपर 22-22 मुकदमे लगे हैं। मैं जेल भी गया हूं। मैंने लाठियां डंडे खाएं। राहुल जी ने कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष बनाने को कहा था। जो ऑब्जर्वर दिल्ली से आए थे उनकी रिपोर्ट के आधार पर अध्यक्ष बनना चाहिए। अगर उनकी रिपोर्ट पर अध्यक्ष बनाया गया है तो वह रिपोर्ट मुझे दिखाई जाए।
यह भी पढ़ें-
मैनिट की प्रोफेसर ने कड़ी मेहनत से रचा इतिहास, बनीं द ग्रेट हिमालयन अल्ट्रा 2025 की पहली महिला फिनिशर
बड़े नेताओं ने नहीं दिया कोई जवाब
आगे मशहूद अहमद शेरू ने बताया कि मैंने बड़े कांग्रेसी नेताओं से मिलने की कोशिश की। पर मुझे कोई जवाब नहीं मिला। इसलिए धरने पर बैठे हैं। मेरी मांग है कि किसी आम कांग्रेसी कार्यकर्ता को शहर जिलाध्यक्ष बनाया जाए। जिलाध्यक्ष की रेस में 18-18 उम्मीदवार हैं।
यह भी पढ़ें-
जल जीवन मिशन को रफ्तार, इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड का विकास, बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी