फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali: भोपाल में दिवाली पर प्रदूषण से निपटने की तैयारी, 21 संवेदनशील इलाकों 34 गाड़ियां करेंगी रातभर छिड़काव

Mon, 20 Oct 2025 06:10 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

दिवाली की रात पटाखों से निकलने वाला धुआं हवा की गुणवत्ता पर असर डालता है। प्रदूषण को काबू में रखने के लिए भोपाल नगर निगम ने विशेष व्यवस्था की है। रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक शहर में 34 वाहन घूम-घूमकर पानी का छिड़काव करेंगे।
विज्ञापन
प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली के मौके पर वायु प्रदूषण को काबू में रखने के लिए भोपाल नगर निगम ने विशेष व्यवस्था की है। रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक शहर में 34 वाहन घूम-घूमकर पानी का छिड़काव करेंगे। इसके अलावा शाम से ही प्रमुख इलाकों में फव्वारे भी चालू कर दिए गए हैं। हर साल दिवाली की रात पटाखों से निकलने वाला धुआं हवा की गुणवत्ता पर असर डालता है। हवा में घुलने वाले बारूद के कणों को नीचे बैठाने के लिए निगम ने पानी छिड़काव की व्यवस्था की है। इसके लिए फॉगिंग मशीन, फॉगर और जेड स्प्रे मशीनों को लगाया गया है। सभी सार्वजनिक फव्वारे भी चालू रखे जाएंगे।
विज्ञापन



सुबह से शुरू हुई तैयारी
निगम के सीवेज प्रभारी राजेंद्र कुमार त्रिवेदी के अनुसार, सोमवार सुबह 8 बजे से ही फॉगर और जेड स्प्रे मशीनों से छिड़काव का काम शुरू कर दिया गया। न्यू मार्केट, मनीषा मार्केट, शाहपुरा, बिट्ठन मार्केट, लालघाटी, हमीदिया रोड, कोहेफिजा और अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ये वाहन लगातार स्प्रे कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दीपावली पर दी शुभकामनाएं, सीएम बोले- प्रगति की रफ्तार बढ़ा रही उत्साह
विज्ञापन
विज्ञापन



संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी
रात के समय 34 गाड़ियां शहर के 21 चिन्हित हॉटस्पॉट इलाकों में तैनात रहेंगी। ये वे इलाके हैं जहां हर साल दिवाली के दौरान AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) सामान्य से काफी ऊपर चला जाता है। निगम का कहना है कि सुबह से किए गए छिड़काव के बाद अब तक एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार देखने को मिला है और यह 150 के आसपास दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें-
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें