फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: प्रकाश तरण पुष्कर अब खेल विभाग में होगा शामिल, मंत्री सारंग ने की घोषणा, स्विमिंग एकेडमी होगी शुरू

Sun, 25 May 2025 07:02 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने घोषणा की कि प्रकाश तरण पुष्कर अब मध्यप्रदेश के खेल विभाग के अंतर्गत आएगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से इसके लिए प्रयास किया जा रहे थे। जल्द ही हम इसे खेल विभाग के अंतर्गत शामिल कर स्विमिंग अकादमी की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने घोषणा की कि प्रकाश तरण पुष्कर अब प्रदेश के खेल विभाग के अंतर्गत आएगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से इसके लिए प्रयास किए जा रहे थे। जल्द ही हम इसे खेल विभाग के अंतर्गत शामिल कर स्विमिंग अकादमी की शुरुआत करेंगे। मंत्री सारंग रविवार को भोपाल जिला तैराकी प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रकाश तरण पुष्कर में पहले से काम कर रहे कर्मचारियों को निकाला नहीं जाएगा।
विज्ञापन





अभी तक पीडब्ल्यूडी द्वारा होता था संचालित
मंत्री सारंग ने कहा कि प्रकाश तरण पुष्कर का संचालन अभी तक पीडब्ल्यूडी द्वारा संचालित किया जाता है। उन्होंने कहा कि सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं, जल्द से जल्द प्रकाश तरण पुष्कर को खेल विभाग के अंतर्गत लेकर आएंगे। यहां जल्द ही एक व्यापक सुव्यवस्थित स्विमिंग अकादमी की शुरुआत की जाएगी।

यह भी पढ़ें-भोपाल में कोरोना जांच को लेकर गफलत की स्थिति, CMHO बोले-हो रही जांच, 15 फीसदी इंफेक्शन के मरीज बढ़े
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के बड़े स्तर के प्रशिक्षक लेकर आएंगे
मंत्री सारंग ने कहा कि इस स्विमिंग अकादमी में देश के बड़े स्तर के प्रशिक्षक लेकर आएंगे। स्विमिंग ऐसा खेल है, जिसमें  मध्य प्रदेश का अभी कोई स्थान नहीं है। इस अकादमी की स्थापना से मध्य प्रदेश के होनहार खिलाड़ियों की प्रतिभाएं सामने आएंगी। प्रदेश में तैराकी के लिए एक उपयुक्त स्थान शहर के बीचो-बीच मिल जाएगा। इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। यहां की फैकल्टी को भी लाभ मिलेगा और आने वाले समय में मध्य प्रदेश स्विमिंग के मामले में तेजी से अग्रणी होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें