फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: संविधान पर सियासत,पटवारी बोले- एमपी में संविधान नाम की चिड़िया गायब, BJP का संविधान से छेड़छाड़ आरोप

Fri, 06 Dec 2024 07:01 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

एमपी में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर संविधान को लेकर सियासत शुरू हो गई। पीसीसी चीफ ने कहा है कि MP में संविधान नाम की चिड़िया  समाप्त हो गई हैं। BJP ने कहा कि कांग्रेस ने 90 बार संविधान से छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
पीसीसी भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में शुक्रवार को संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर माल्यर्पण उन्हें याद किया गया और उन्हें नमन किया गया। वही मध्य प्रदेश में संविधान को लेकर सियासत छिड़ गई बीजेपी कांग्रेस के नेताओं में आरोप प्रत्यारोप का दौर चला।  डॉ भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के बीजेपी को संविधान विरोधी बताया है। वहीं बीजेपी ने पलटवार करते हुए समय-समय पर संविधान का गला घोंटने का आरोप लगाया है। अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर जीतू पटवारी ने एक्स पर लिखा कि बीजेपी सरकार संविधान विरोधी सरकार है। दलितों पर अत्याचार हो रहा है। महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा है। मप्र से संविधान नाम की चिड़िया, प्रशासन नाम की चिड़िया कानून नाम की चिड़िया समाप्त हो गई हैं।
विज्ञापन



हिंदुओं को भी वर्गों में बांटने का आरोप
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बाबा साहब के महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर उन्हें याद करते हुए कहा कि बाबा साहब ने सभी वर्गों को जोड़ने और सामाजिक समरसता की बात कही थी। मगर आज देश के अंदर जातियों के साथ उपजातियों का भेदभाव होने लगा है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, मुसलमान तो ठीक है, हिंदुओं को भी वर्गों में बांटने लगी है। उन्होंने आगे कहा कि आज देश के अंदर बाबा साहब के विचारों और सभी को एकजुट रखने पर चर्चा होनी चाहिए। उमंग सिंघार ने इस अवसर पर कहा कि बाबा साहब अंबेडकर के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता, उनका आदर्श सभी को समानता और न्याय की राह दिखाता है।


बीजेपी ने किया पलटवार
इधर कांग्रेस के आरोपों का बीजेपी नेताओं ने जवाब दिया। बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान के साथ 90 बार छेड़छाड़ की है। जीतू पटवारी ने इमरती देवी जो अनुसूचित जाति से आती है उसी जाति से बाबा साहब भी आते हैं वह उनका कितना सम्मान करते हैं, इमरती देवी को लेकर उन्होंने किस तरह का आपत्तिजनक बयान दिया था यह सभी को पता है। उनका बयान घोर निंदनीय, संविधान, बाबा साहब और अनुसूचित जाति का अपमान है। संविधान की तुलना चिड़िया से करने के बाद ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि बाबा साहब के बारे में ऐसा बोलना, उस संविधान के बारे में इस तरह की टिप्पणी करना गलत है। लगातार देखने में मिला है कि जीतू पटवारी के मुखिया भी एक छोटी सी लाल किताब लेकर मंच पर खड़े हो जाते हैं। वह संविधान का क्या सम्मान करेंगे, सभी ने देखा है कि संविधान का सम्मान हमेशा किसने किया है?
विज्ञापन
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें