फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal:भोपाल के देहात क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने पुलिस आम लोगों की लेगी सहायता, जारी किया नंबर

Sat, 19 Oct 2024 04:39 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के देहात क्षेत्र में बढ़ती अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए भोपाल पुलिस ने आम लोगों का सहयोग मांगा है। मोबाइल नंबर 947999 369 जारी कर कहा कि कोई व्यकित जानकारी दे सकता है।  सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्णत: गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन
पिछले दिनों पकड़ी गई अवैध शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल समेत आसपास के गांव में अवैध शराब की बिक्री लगातार बढ़ती जाए। पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है इसके बावजूद बड़ी तादाद में शराब की बिक्री हो रही है। पुलिस इन शराब तस्करों को पकड़ने के लिए अलग रणनीति बनाई है। इसके लिए एक मोबाइल नंबर जारी किया गया है। कोई भी व्यक्ति इस मोबाइल नंबर पर फोन करके अपने क्षेत्र में बन रही या बिक रही शराब की सूचना पुलिस को सीधे दे सकता है। कोई भी व्यक्ति मोबाइल नंबर 947999 3690 पर सूचना दे सकता है उसका नाम पूरी तरह से गोपनी रखा जाएगा।
विज्ञापन


एसडीओपी ने की थी बड़ी कार्रवाई 
गौरतलब है कि पिछले दिनों एसडीओपी मंजू चौहान को सूचना मिली कि ग्राम निपानिया में रहने वाला संजू उर्फ संजय जाट अपने घर से अवैध शराब की बिक्री करता है। एसडीओपी ने देर रात पुलिस टीम के साथ संजू के मकान पर छापा मारा तो घर से शराब का जखीरा बरामद हुआ। उसके घर से खुलेआम शराब बेची जा रही थी। मौके पर संजू नहीं मिला था, लेकिन शराब बेचने वाले उसके साथी अशो कटारे को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने बेची गई शराब के 63 हजार रुपये नकदी और अवैध शराब समेत करीब 4 लाख रुपये का माल जब्त किया था। 

अभियान चलाकर होती है कार्रवाई 
देहात जिले में कुल सात थाने आते हैं। इनमें बैरसिया, नजीराबाद, ईंटखेड़ी, गुनगा, सूखी सेवनिया, बिलखिरिया और परवलिया थाना शामिल है। यह सभी थाने भोपाल शहर के आउटर पर स्थित हैं, जहां से दूसरे जिलों की सीमाएं लगती हैं। पिछेल विधानसभा चुनाव के दौरान सीमावर्ती जिलों की पुलिस के साथ मिलकर इलाके में चेक पोस्ट बनाए गए थे, ताकि अवैध परिवहन और मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों पर नकेल कसी जा सके।
विज्ञापन


एसपी ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर 
एसपी देहात प्रमोद कुमार सिन्हा ने देहात जिले के समस्त नागरिकों से अपील की है कि कोई व्यक्ति अवैध शराब, गांजा, चरस, अफीम जैसे अन्य मादक पदार्थों की बिक्री अथवा तस्करी करता है तो उसकी जानकारी सायबर हेल्प लाइन नंबर 947999 3690 पर दी जा सकती है। यह सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि ऐसी सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्णत: गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें