2021-2022 बैच के छात्रों लिए राष्ट्रीय निकास परीक्षा (NEXT) लागू किया गया है। इसे लेकर आयुष क्षात्र लगातार विरोध कर रहे हैं। शनिवार को भोपाल में NSUI के साथ मत्री के बंगले जा रहे थे। छात्रों को पुलिस ने थोड़ी दूर में ही रोक लिया। और वापस भेज दिया। गौरतलब है कि केंद्रीय आयुष राज्य मंत्रालय ने घोषणा की है कि 2021-2022 बैच से आयुष के लिए राष्ट्रीय निकास परीक्षा (NEXT) लागू होगी। यह निर्णय विशेषज्ञ समिति की सिफारिश पर लिया गया है।
पुलिस ने बैरिकेटिंग लगा के रोका
आयुष छात्र NEXT परीक्षा को आयुष शिक्षा में बहाल न करने अथवा आने वाले सत्रों को लागू करने की मांग को लेकर प्रदेश के मंत्री इंदरसिंह परमार को ज्ञापन देने जाना चाहते जबकी पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा कारणों से छात्रों को रेडक्रॉस चौराहे पर बैरिकेटिंग लगा के रोक दिया गया। पुलिस के आला अधिकारी ने आयुष छात्रों से ज्ञापन लेकर उसे संबंधित मंत्री तक पहुंचाने का आश्वाशन दिया जिसके बाद विरोध प्रदर्शन स्थगित किया गया।
आयुष छात्रों के लिए न्याय की अपील
NSUI भोपाल के ज़िला अध्यक्ष अक्षय तोमार ने बताया की जिस प्रकार NEXT परीक्षा को बैक डेट में लागू कर सरकार द्वारा जबरन आयुष छात्रों पर थोपा जा रहा है उसको लेकर NSUI आयुष छात्रों की मांगो का समर्थन करती है। एक तरफ तो सरकार ने 2025 तक के बैच के लिए इसे MBBS छात्रों के लिए स्थगित किया है उसी तरह आयुष छात्रों के लिए भी न्याय की अपील भारत सरकार से करती है। NSUI आयुष छात्रों की न्याय लड़ाई में उनके साथ है।