Bhopal Crime News: भोपाल पुलिस ने गांजा की तस्करी करने वालों पर कार्रवाई की है। तस्करों के कब्जे से पुलिस की टीम ने 24 किलो 290 ग्राम गांजा बरामद किया है। इसकी बाजार में कीमत सात लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है।
मध्य प्रदेश पुलिस अवैध नशा तस्करी मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है। गांजे की तस्करी मामले में भोपाल पुलिस को सफलता मिली है। गौरतलब है कि औबेदुल्लागंज के चार बदमाश गांजा बेचने के लिए भोपाल पहुंचे थे। वे ग्राहक का इंतजार कर रहे थे, तभी मुखबिर से क्राइम ब्रांच को सूचना मिली। तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 24 किलो 290 ग्राम गांजा मिला, जिसकी कीमत करीब 7 लाख 30 हजार रुपए आंकी गई है।
विज्ञापन
भनक लगते ही एक्शन में जुटी पुलिस टीम
क्राइम ब्रांच के मुताबिक, सूचना मिली थी कि मिसरोद के रतनपुर रेलवे अंडरब्रिज के पास चार युवक संदिग्ध हालत में खड़े हैं। उनके पास एक प्लास्टिक की बोरी है जिसमें गांजा रखा है और वे इसे बेचने की फिराक में हैं। टीम ने मौके पर पहुँचकर युवकों को घेर लिया और बोरी की तलाशी ली। उसमें अलग-अलग पैकेटों में गांजा मिला।
यहां महंगे दाम में बेचते थे गांजा
गिरफ्तार युवकों के नाम अर्जुन कुचबंदिया, सिवा कुचबंदिया, अरविंद उईके और देवा कुचबंदिया हैं। सभी रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज इलाके के रहने वाले हैं। पूछताछ में उन्होंने कबूल किया कि वे ओडिशा से सस्ते दाम पर गांजा मंगाकर भोपाल में महंगे दाम पर बेचते थे और इससे मुनाफा कमाते थे।