फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शादी में शूटिंग के बहाने बुलाया, फिर पार कर दिया 3 लाख का सामान

Fri, 06 Jun 2025 08:23 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में शादी की शूटिंग का बहाना बनाकर एक फोटोग्राफर को बुलाया गया। उसे अशोका गार्डन के एक गेस्टहाउस में ठहराया गया और फिर उसका करीब 3 लाख रुपये का कैमरा और शूटिंग का सामान चोरी कर लिया गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल राजधानी में शादी की शूटिंग के नाम पर फोटोग्राफरों से ठगी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रायसेन जिले से भोपाल बुलाए गए एक वीडियोग्राफर के साथ धोखाधड़ी और चोरी की वारदात सामने आई है, जिसमें आरोपी ने उसे गेस्टहाउस में रुकवाकर करीब 3 लाख रुपये का कैमरा और शूटिंग का सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन


गेस्ट हाउस में ठहराया, होटल ले जाकर की चालाकी

अशोका गार्डन थाना पुलिस के अनुसार, रायसेन जिले के बाड़ी निवासी हेमेंद्र सिंह ठाकुर शादी पार्टियों में वीडियो शूटिंग का कार्य करते हैं। 16 मई को भोपाल के एक व्यक्ति ने उन्हें अशोका गार्डन इलाके में शादी की शूटिंग के बहाने बुलाया। युवक ने उन्हें 80 फीट रोड स्थित गेस्टहाउस में ठहराया और रात में भोजन के बहाने होटल ले गया। जब हेमेंद्र लौटे, तो उनका कैमरा और शूटिंग का अन्य सामान कमरे से गायब था।

पुलिस ने 20 दिन बाद दर्ज किया मामला

पीड़ित हेमेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद अब जाकर मामला दर्ज किया है। चोरी गए सामान की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है। इससे पहले भी ऐसी ही घटना मंगलवारा इलाके में सामने आई थी, जहां नरसिंहपुर से बुलाए गए 5 फोटोग्राफरों को होटल में रुकवाकर और बस स्टैंड ले जाकर कमरे से उनका सामान गायब कर दिया गया था। उस मामले में धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  मध्य प्रदेश में लगातार 42वें दिन भी बदला रहेगा मौसम, आज कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट


पुलिस को गिरोह की आशंका

दोनों घटनाओं की समान कार्यशैली को देखते हुए पुलिस को संगठित गिरोह की सक्रियता की आशंका है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें