फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: किसानों के पेंडिंग प्रकरण निपटने गावों में रात गुजर रहे पटवारी, छुट्टी के दिन भी करनी पड़ रही ड्यूटी

Mon, 02 Dec 2024 07:19 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल जिले के किसानों के  पेंडिंग प्रकरण निपटने के लिए पटवारियों को गांवों में राते गुजारनी पड़ रही है। छुट्टी के दिन भी ड्यूटी करनी पड़ रही है।राजस्व महा अभियान 3.0 को सफल बनाने के लिए भोपाल कलेक्टर ने फील्ड में रहने के निर्देश दिए हैं।  
विज्ञापन
गांव में प्रकरण निपटाते पटवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल जिले के किसानों के प्रकरण निपटने के लिए पटवारियों को गांव में रात गुजारनी पड़ रही है साथ ही छुट्टियों के दिन भी काम करना पड़ रहा है। दरअसल भोपाल जिले में किसानों के पेंडिंग प्रकरणों को निपटने में भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह जुटे है। इसके लिए उन्होंने क्षेत्र के एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और पटवारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने हालही में हुई बैठक में पटवारियों को गांव में रात गुजारने के लिए निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि प्रदेश भर में राजस्व महा अभियान 3.0 का कार्य तीव्र गति से जारी है। इस अभियान के तहत रास्तों के विवादों का निराकरण, नक्शा तरमीम, फार्मर रजिस्ट्री और अन्य राजस्व से संबंधित कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन



कलेक्टर के निर्देश पर अपने क्षेत्र में सक्रियर हैं कर्मचारी और अधिकारी  
भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देशन में भोपाल जिले में समस्त एसडीएम सहित अन्य राजस्व अधिकारी और कर्मचारी इस अभियान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। रविवार के अवकाश के बावजूद, भोपाल जिले के अधिकारी और कर्मचारी अपने कार्य क्षेत्रों में सक्रिय रहे। कलेक्टर के निर्देश पर सभी पटवारियों द्वारा ग्राम पंचायत, कॉमन सर्विस सेंटर, जैसे सहज दृश्य स्थानों पर, फार्मर रजिस्ट्री, केवाईसी और नक्शा तरमीम से शेष रहे ग्रामीणों की सूची कारण सहित चस्पा की जा रही है। ग्रामीण व्यक्तियों को विभिन्न माध्यमों से सूचित कर यह निवेदन किया जा रहा है कि वे इस राजस्व महा अभियान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपने कार्य अपने ही गांव में पूर्ण कराएं।


विवाह और सामाजिक कार्यक्रमों में भी शामिल हो रहे पटवारी
इसके साथ ही, पटवारी ग्रामों में विवाह संस्कार और विवाह भोज जैसे सामाजिक आयोजनों में भी भाग लेकर वहां उपस्थित कृषक भाइयों को राजस्व महा अभियान की जानकारी दे रहे हैं और मौके पर ही उनके कर्य भी संपन्न कर रहे हैं। यह अभियान सतत रूप से जारी रहेगा, जिससे ग्रामीणों को उनके राजस्व संबंधी कार्यों में सुविधा और सहूलियत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें