फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: मंडला नक्सली एनकाउंटर को पटवारी ने कहा फेक, सरकार से की निष्पक्ष जांच की मांग,आदिवासी समाज में नाराजगी

Sat, 15 Mar 2025 08:53 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मंडला नक्सली एनकाउंटर को पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने फेक कहा है। उन्होने इस मामले में सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग की है। और कहा है कि घटना को लेकर आदिवासी समाज में नाराजगी है।

 
विज्ञापन
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मंडला जिले में हुए नक्सली एनकाउंटर को लेकर कांग्रेस सरकार हमलावर हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने नक्सली एनकाउंटर को लेकर सरकार पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराए जानें की मांग की है। साथ ही कहा है कि इस घटना से आदिवासी समाज में काफी नाराजगी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें -मोहन सरकार के मंत्री शाह को 3 दिन मे जान से मारने की धमकी, फेसबुक पर किया पोस्ट,पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

 

आदिवासी समाज भी खासी नाराजगी
पीसीसी चीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि मंडला जिले में हुए कथित नक्सली एनकाउंटर को लेकर नया विवाद सामने आ रहा है! पुलिस ने कान्हा क्षेत्र के जिस नक्सली को मारने का दावा किया था, उसकी पहचान खटिया नारंगी गांव के हीरन सिंह के रूप में हुई है! मृतक के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए साफ तौर पर कहा है “यह फर्जी एनकाउंटर है और हीरन निर्दोष है!” इस घटना को लेकर क्षेत्र का आदिवासी समाज भी खासी नाराजगी व्यक्त कर रहा है!
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें