राजधानी भोपाल के टीआईटी कॉलेज मे विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है! आपको बतादे की विगत दिवस टीआईटी कॉलेज के डायरेक्टर अरुण कुमार पाण्डेय पर कॉलेज की छात्राओ द्वारा छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया था जिसके चलते शुक्रवार को भोपाल एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर के नेतृत्व मे प्रदर्शन किया गया। इधर कॉलेज प्रबंधन ने डायरेक्टर को पद से हटा दिया है।
मामले को दबाने की हो रही थी कोशिश
जिलाध्यक्ष अक्षय तोमर ने बताया कि 4 दिन पहले छात्राओ से छेड़ खानी का मामला सामने आया था जिसके चलते कॉलेज प्रशाशन और पुलिस द्वारा मात्र खाना पूर्ती कर मामले को दबाने कि कोशिश कि जा रही थी। NSUI ने पूरे मामले को संज्ञान मे लेते हुए कॉलेज परिसर मे प्रदर्शन किया जिसके बाद कॉलेज प्रशासन द्वारा डायरेक्टर अरुण पाण्डेय को कार्यमुक्त किया। तोमर ने बताया कि कॉलेज द्वारा डायरेक्टर को कार्यमुक्त किया गया है और जल्द ही पुलिस से एफआईआर कि मांग कि जाएगी। प्रदर्शन मे वंश कनोजिया, अनिमेष गोंडली, हर्ष पटेल, समर सिद्दीकी, योगेश सोनी आदि कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें-PM के दौर पर तंज, नेता प्रतिपक्ष बोले-वादों के फूल खिलेंगे लेकिन जनता के सवालों के जवाब नहीं मिलेंगे
पीएम के कार्यक्रम से 500 मीटर दूर की घटना
NSUI जिलाउपाध्यक्ष अमित हटिया ने बताया कि भोपाल जिले मे 2 दिन बाद प्रधानमंत्री की महिला सशक्तिकरण को लेकर सभा हैं वही सभा स्थल से 500 मीटर दूर ही प्रदेश कि छात्राओं के साथ इस प्रकार कि घिनौनी वारदात हो रही हैं और सरकार छात्राओं कि समस्या को छोड़ सभा संभालने मे लगी हैं।