फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: अब सांची पार्लर में मिलेगा तमिलनाडु का नारियल पानी, 100% शुद्धता का दावा, 50 रुपए में 200ml की बोतल

Mon, 28 Oct 2024 08:27 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल के सांची पार्लर में शुद्ध नारियल पानी मिलेगा। तमिलनाडु में पैक किया गया नारियल पानी भोपाल लाया जाएगा। 100% शुद्धता का दावा किया जा रहा है। 50 रुपए में 200 एमएल की बोतल सभी पार्लरों में कल से मिलेगी।
 
विज्ञापन
सांची के नारियल पानी का शुभारंभ करते मंत्री लखन पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली के अवसर पर राजधानी भोपाल में सांची ने नारियल पानी लॉन्च किया है। 50 रुपए की 200 एमल का यह नारियल पानी का बोतल में 100% नारियल पानी होने का दावा किया जा रहा है इसमें किसी प्रकार की कोई मिलावट नहीं रहेगी। ये सीधा तमिलनाडु के पोलाची से पैक होकर भोपाल आएगा, इसके बाद आसपास के जिलों में पहुंचेगा। पशुपालन मंत्री लखन पटेल सोमवार को भोपाल सहकारी दुग्ध संघ के मुख्य डेयरी प्लांट में इसकी बिक्री का विधिवत शुभारंभ किया है। इस अवसर पर वेटरनरी कौंसिल ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष डॉ उमेश शर्मा, संचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ. पीएस पटेल आदि उपस्थित थे। पटेल ने स्वयं भी नारियल पानी पिया और उसकी सराहना की।
विज्ञापन


9 महीने तक कर सकते है स्टोर

सांची दुग्ध संघ भोपाल के सीईओ आरपीएस तिवारी ने अमर उजाला से बात करते हुए बताया कि सांची प्रोडक्ट में नारियल पानी को भी शामिल किया गया है। यह नारियल का पानी 9 महीने तक स्टोर किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मार्केट में जो दूसरे नारियल पानी आ रहे हैं उनमें केवल 20% नारियल बाकी 80% सामान्य पानी की मात्रा रहती है, जबकि सांची के प्रोडक्ट में 100% नारियल पानी दिया जाएगा।  


सांची बना रहा 25 तरह के उत्पाद
आरपीएस तिवारी ने बताया कि पहले 4 से 6 उत्पाद तक सीमित रहने वाला दुग्ध संघ अब 25 तरह के अपने उत्पाद बाजार में उपलब्ध करवा रहा है। इससे सांची पार्लर संचालकों की आय में वृद्धि हुई है और स्थान-स्थान पर स्मार्ट सांची पार्लर लगाए जा रहे हैं। अकेले भोपाल में ही सांची दूध की 3 लाख लीटर से अधिक की खपत है। वहीं त्योहारी सीजन में सांची पेड़े की कई टन बिक्री होती है। इस दिवाली भी सांची का पेड़ा मार्केट में टनों से बिकेगा। दूध, दही, श्रीखंड, बृज पेड़ा, केशव पेड़ा, सांची नीर और सांची खीर सहित अन्य उत्पाद के बाद अब सांची दुग्ध संघ अपना नया उत्पाद शुद्ध, नैचुरल और पाश्चुरीकृत 'सांची नारियल पानी' बाजार में ला रहा है।
विज्ञापन


वाजिब दाम में मिलेगा
सीईओ सीईओ आरपी तिवारी ने बताया कि सांची द्वारा नारियल पानी बाजार में लाने का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को वाजिब दामों पर पर्याप्त मात्रा में शुद्ध नारियल पानी उपलब्ध करवाना है। बता दें कि भोपाल में ही हर रोज नारियल के 500 से ज्यादा ठेले लगते हैं। 1 लाख से ज्यादा नारियल पानी रोज लोग पी जाते हैं। नारियल की कीमत 60 से 70 रुपए तक है।


इस वर्ष अभी तक लगभग 700 करोड़ का लाभ
मंत्री पटेल ने कहा कि भोपाल दुग्ध संघ की आय निरंतर बढ़ रही है। इस वर्ष अभी तक लगभग 700 करोड़ का लाभ दुग्ध संघ को हुआ है। दुग्ध संघ निरंतर किसानों के लाभ के लिए कार्य तो कर ही रहा है, संघ के कर्मचारियों के कल्याण में भी पीछे नहीं है। अब किसानों के साथ ही कर्मचारियों का भी बीमा कराया जाएगा। मंत्री ने कहा कि सहकारिता का मूल सिद्धांत है पारदर्शिता और जुड़े हुए हर व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना। हमारी सरकार इसी सिद्धांत पर कार्य कर रही है। हमारा उद्देश्य है दुग्ध उत्पादक किसानों को अधिक से अधिक आमदनी हो और हम इसके लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें