फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: PCC चीफ के समर्थन में उत्तरी कांग्रेस, CM हाउस जा रही NSUI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, BJP का पलटवार

Sat, 28 Jun 2025 06:36 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पीसीसी चीफ के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर को लेकर कांग्रेस उनके समर्थन में उत्तर आई है। पीसीसी में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और संगठन उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विरोध दर्ज कराया। वहीं एनएसयूआई सड़क पर उतर कर विरोध किया। बीजेपी ने भी पलटवार किया है। 
विज्ञापन
एनएसयूआई का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर को लेकर पूरी कांग्रेस उनके समर्थन में उत्तर आई है। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और संगठन उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि यह एफआईआर विपक्ष की आवाज को दबाने का एक राजनीतिक हथकंडा है। जीतू पटवारी ने सिर्फ एक पीड़ित को न्याय दिलाने की कोशिश की थी, लेकिन सत्ता पक्ष ने उनके खिलाफ झूठा केस दर्ज करा दिया। वहीं कांग्रेस का छात्र संगठन एनएसयूआई हाथों में कागज की तलवार लेकर सड़क पर उतर आए और मुख्यमंत्री कार्यालय जाने की जिद पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक कर हिरासत में ले लिया। इधर भाजपा ने पलटवार करते हुए कांग्रेस पर राजनीतिक नौटंकी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन




पीसीसी में प्रेसवार्ता


न्याय की लड़ाई लड़ने वालों पर हो रहा हमला

कांग्रेस ने कहा कि जिस व्यक्ति ने शुरुआत में अपनी आपबीती बयान की थी। जैसे उसे मल खिलाया गया, बंदूक तानी गई, मोटरसाइकिल छीनी गई। वही अब दबाव में बयान बदल रहा है। 10 जून से लेकर 18 जून तक उसने यही बातें सार्वजनिक रूप से कहीं, लेकिन अब सरकार के दबाव में उसे पीछे हटने पर मजबूर किया गया। कांग्रेस ने कहा कि जब पीड़ित को इंसाफ नहीं मिला, तो उसने आत्महत्या की भी कोशिश की, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने समझाकर उसे रोका। इसके बावजूद प्रशासन ने असली दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं की और अब उल्टा जीतू पटवारी पर ही एफआईआर दर्ज कर दी। युवक खुद जीतू पटवारी के दौरे का पता चलने पर उनके मिलने आया था।
विज्ञापन



 NSUI प्रदेश अध्यक्ष सहित 30 को किया गिरफ्तार 
NSUI नेता कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर दर्ज FIR का  विरोध करते हुए मुख्यमंत्री को कागज की तलवार भेंट करने जा रहे थे, इस दौरान पुलिस ने NSUI प्रदेश अध्यक्ष सहित 30 को  गिरफ्तार किया। NSUI अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने कहा कि तलवार शक्ति, साहस और नेतृत्व का प्रतीक है” और वर्तमान परिस्थितियों में सत्ता को जनतंत्र की रक्षा हेतु साहसिक निर्णय लेने की आवश्यकता है परन्तु सरकार आज शक्ति हीन कागज की तलवार की तरह है ना उसमें न्याय का तेज है, ना ही निर्णय का साहस। यह सरकार केवल दिखावे की ‘काग़ज़ की तलवार है, जो लोकतंत्र की लड़ाई से डरकर विपक्ष की आवाज दबा रही है। चौकसे ने  कहा कि यह लड़ाई केवल जीतू पटवारी के सम्मान की नहीं, बल्की शोषितों, वंचितों, दलितों और लोकतंत्र की आवाज की है। 

यह भी पढ़ें-जयस पार्टी के प्रदेश सचिव राजेश कुमार सरठिया समेत जनप्रतिनिधियों ने ली भाजपा की सदस्यता

 नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार का समर्थन
मध्य प्रदेश नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने भी इस मुद्दे पर ट्वीट करते हुए लिखा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के विरुद्ध हुई एफआईआर, विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास है। चाहे सरकार कितनी भी कोशिश कर ले, मध्य प्रदेश कांग्रेस का हर सिपाही जनता के हितों के लिए निरंतर लड़ता रहेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, नर्सिंग चयन परीक्षा 2025 में शामिल होने की मिली अनुमति



छवि बचाने के लिए राज्य को बदनाम कर रही कांग्रेस
कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि अपनी खोई हुई साख को वापस पाने के लिए कांग्रेस मध्यप्रदेश की छवि को खराब कर रही है। जीतू पटवारी अब राजनीतिक तौर पर अप्रासंगिक हो चुके हैं। उन्हें अपने अध्यक्ष पद पर भी विचार करना चाहिए।

मोटरसाइकिल और अन्य प्रलोभन देकर रची साजिश 
बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने पीसीसी चीफ की राजनीतिक को अप्रासंगिक बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने भोले-भाले युवाओं को बरगलाकर मोटरसाइकिल और अन्य प्रलोभन देकर साजिश रची है। आशीष अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस के ही एक अकाउंट से झूठा वीडियो वायरल किया गया और अब वे उसी को सच बताकर मीडिया को भी गुमराह कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें