फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: लव जिहाद का विरोध करने पर युवक की हत्या, दो दोस्त घायल, जेब में रखे चाकू से किया हमला

Sat, 12 Jul 2025 02:49 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

आरोपी फैजान पर पहले पुलिस ने जानलेवा हमला करने का प्रकरण दर्ज किया गया था। अब उसके खिलाफ हत्या की धारा बढ़ाई जा रही है। फैजान को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
हत्या का आरोपी फैजान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोविंदपुरा इलाके के एक पार्क में युवक अपनी महिला मित्र के साथ बैठा हुआ था। दोनों अलग-अलग धर्म के थे। इस दौरान पार्क की दूसरी सीट पर बैठे ठेका श्रमिक और उसके दो दोस्त आपस में बात करते हुए हंस रहे थे। मुस्लिम युवक को लगा कि वे लव जिहाद को लेकर टिप्पणी करते हुए महिला मित्र पर फब्तियां कस रहे हैं। 

विज्ञापन


इस बात से गुस्साए युवक ने एक लड़के को बुलाकर पहले तो उसके साथ गाली-गलौज की बाद में जेब में रखे चाकू से जानलेवला हमला कर दिया। लड़के के दोस्त बचाने आए तो उन पर भी हमला कर दिया। तीनों को अस्पताल में भर्ती किया गया। बीती रात इनमें से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पूर्व में इस मामले में प्रकरण दर्ज किया था। अब आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा बढ़ाई जा रही है।

ये भी पढ़ें- मकान की छत पर चढ़ी भैंस, घंटों प्रयास के बाद भी उतार नहीं पाए ग्रामीण, फिर मंगाई गई क्रेन
विज्ञापन


गोविंदपुरा थाना प्रभारी अवधेश तोमर ने बताया कि फैजान नाम का युवक पिपलानी इलाके में रहता है। आईटीआई द्वितीय वर्ष का छात्र है। दो दिन पहले वह महिला मित्र के साथ गुलाब उद्यान के पास स्थित आंबेडकर पार्क पहुंचा था। यहां पर दोनों बेंच पर बैठकर बात कर रहे थे। कुछ देर बाद बरखेड़ा पठानी में रहने वाला श्याम मोरे पार्क में पहुंचा। वह भेल में ठेका श्रमिक के रूप में काम करता है। श्याम के साथ उसके दो दोस्त भी थे। तीनों बेंच पर बैठकर बात कर रहे थे। इस दौरान तीनों जोर-जोर से हंस भी रहे थे। उनकी नजर फैजान और उसकी महिला मित्र की ओर थी। 

फैजान को लगा कि तीनों उसकी महिला मित्र पर हंस रहे हैं। उसने एक श्याम को अपने पास बुलाया। श्याम पहुंचा तो फैजान ने आपत्ति जताई। दोनों के बीच विवाद हुआ तो फैजान से कहा कि तुम हिंदू लड़की को अपने साथ लेकर क्यों आए हो। तुम उसे लव जिहाद के जाल में फंसा रहे हो। इस बात को सुनने के बाद फैजान गुस्से में आ गया। उसने जेब में रखे चाकू से श्याम पर वार कर दिया। उसके दो दोस्त बचाने आए तो उनको भी चाकू मार दिया। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर बीती रात श्याम की मौत हो गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी फैजान को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ पूर्व में जानलेवा हमला करने का प्रकरण दर्ज किया गया था। अब उसके खिलाफ हत्या की धारा बढ़ाई जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें