फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: दोस्त की शादी से लौटने के बाद युवक ने मोबाइल तोड़ा, फिर फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sat, 19 Apr 2025 11:20 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मृतक के भाई बंटी ने बताया कि प्रमोद ने आत्महत्या क्यों की, इसका कोई कारण समझ नहीं आ रहा है। शादी में वह काफी खुश लग रहा था। वहां से लौटने के बाद उसने फांसी लगा ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने दोस्त की शादी से लौटने के बाद आत्महत्या कर ली। इससे पहले पहले उसने कमरे में जाकर मोबाइल तोड़ा और फिर फांसी लगा ली।  मोबाइल टूटे होने और सुसाइड नोट न मिलने के कारण खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में लू का असर, 44 डिग्री पहुंचा दिन का पारा, अगले 4 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

पुलिस के अनुसार, 32 वर्षीय प्रमोद कुमार विश्वकर्मा सेमरा में रहता था और एक निजी संस्था में वाहन चालक के रूप में कार्यरत था। शुक्रवार को वह अपने एक दोस्त की शादी में शामिल होने गया था। वहां वह दोस्तों और परिचितों के साथ काफी खुश नजर आ रहा था। लेकिन, देर रात शादी से लौटने के बाद, वह कमरे में गया और कुछ देर बाद ही आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आठ साल की बच्ची से उसके घर में दुष्कर्म, युवक ने तलघर में बंद किया, बेटी की चीखें सुनकर पहुंची मां

मृतक के भाई बंटी ने बताया कि प्रमोद ने आत्महत्या क्यों की, इसका कोई कारण समझ नहीं आ रहा है। शादी में वह काफी खुश लग रहा था। शनिवार सुबह करीब 7 बजे प्रमोद के बेटे ने जाकर देखा तो उसके पिता फंदे पर लटके हुए थे। परिजन उसे फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

ये वीडियो भी देखें...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें