फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: MLA ने 6 माह पहले सड़क का भूमि पूजन किया, ठेकेदार बनाना भूला, बच्चों-महिलाओं ने किया अनोखा प्रदर्शन

Sun, 16 Jul 2023 04:19 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

फरवरी-2023 में स्थानीय विधायक कृष्णा गौर और पार्षद प्रताप वारे ने सीमेंट कांक्रीट रोड बनाने के लिए भूमिपूजन भी किया था। इसके बावजूद ठेकेदार के द्वारा सड़क का निर्माण नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
भोपाल में बच्चों और महिलओं का अनोखा प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के बाग मुगालिया में पांच कॉलोनियों के निवासियों ने सड़क बनाने की मांग को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। लोगों ने कच्ची सड़क के गड्ढ़े में एकत्रित पानी और कीचड़ से स्नान किया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क का भूमिपूजन होने के बावजूद ठेकेदार नहीं बना रहा है। 
विज्ञापन


बाग मुगालिया वार्ड-53 की पांच कॉलोनियों के स्थानीय निवासी शारदा विद्या मंदिर स्कूल से प्रोस्पेरा कॉलोनी तक सड़क निर्माण की मांग कर रही है। फरवरी-2023 में स्थानीय विधायक कृष्णा गौर और पार्षद प्रताप वारे ने सीमेंट कांक्रीट रोड बनाने के लिए भूमिपूजन भी किया था। इसके बावजूद ठेकेदार के द्वारा सड़क का निर्माण नहीं किया जा रहा है। इसको लेकर रविवार को कॉलोनी के बच्चे, महिलाएं एकत्रित हुए। उन्होंने गड्डों में तब्दील सड़क के पानी और कीचड़ में स्नान कर विरोध प्रदर्शन किया। 

स्थानीय निवासी पुष्पेंद्र पटेल ने बताया कि यहां पर सड़क और सीवेज लाइन नहीं डलने से लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। सड़कों पर सीवेज का पानी एकत्रित हो रहा है। कच्ची सड़क के गड्ढे में बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल है। बच्चे-बुजुर्गों का घर से पैदल निकलना मुश्किल हो गया है। हद तो यह है कि सड़क के गड्ढों में सीवेज का पानी भरने से उसकी बदबू से भी लोग परेशान है। यह समस्या पांच साल से बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण को लेकर विधायक के पास गए तो वह हर बार कल से काम शुरू होने की बात कह देती है। लेकिन काम शुरू नहीं होता। छह महीने से स्थानीय लोग काम शुरू होने का इंतजार कर रहे है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें