फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: बाल सुधार गृह की बच्चियां बोली- पानी पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पुलिस ने सैंपल जांच के लिए भेजे

Sun, 13 Aug 2023 11:59 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बाल सुधार गृह में पानी पीने के 15 मिनट के अंदर एक साथ बच्चियों का स्वास्थ खराब होने, बेहोशी की हालत होने, उल्टियां होने से पानी में कुछ मिलाकर देने की आशंकर जताई जा रही है।
विज्ञापन
जेपी अस्पताल में बच्चियों को भर्ती कराया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के कमला नगर स्थित बाल सुधार बालिका गृह में बीती रात 11 नाबालिग लड़कियों के अस्वस्थ होने का मामला बढ़ता ही जा रहा है। देर रात तक फूड प्वाइजनिंग का मामला बताया जा रहा था। लेकिन रविवार को जब बयान लिए गए तो किशोरियों ने टंकी का पानी पीने के बाद बेहोशी और उल्टियां आने की बात बताई।
विज्ञापन


रविवार सुबह मप्र बाल संरक्षण एवं अधिकार आयोग कीटीम भी बालिकाओं के बयान दर्ज करने पहुंची थी। सभी के मजिस्ट्रियल बयान भी दर्ज कराए हैं। अभी तक की पड़ताल में पानी में गड़बड़ी की ही आशंका जताई गई है। हालांकि दो किशोरियां आईसीयू में हैं, बाकी 9 की हालत में सुधार है, लेकिन जिन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी थी। उसमें 4 नाबालिग एक यौन शोषण मामले में एक बड़े व्यक्ति के मामले की गवाह बताई जा रही हैं।

हबीबगंज थाना प्रभारी मनीषराज सिंह भदौरिया ने बताया कि अस्पताल में स्वस्थ हैं। वहीं जेपी अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. राकेश श्रीवास्तव के अनुसार सभी 11 किशोरियों की उल्टी, यूरिन और पेट के पानी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। सभी सैंपल की जांच टॉक्सिकोलॉजी लैब में पुलिस कराएगी। सैंपल जांच के लिए भेजने हबीबगंज पुलिस को ही सौंपे हैं, जहां से जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन


पानी में कुछ मिलाने की आशंका
इधर दो किशोरियों द्वारा खाना खाने के कुछ देर बाद पानी पीने के बाद उल्टियां होने की शिकायत की है। पानी पीने के 15 मिनट के अंदर एक साथ बच्चियों का स्वास्थ खराब होने, बेहोशी की हालत होने, उल्टियां होने से पानी में कुछ मिलाकर देने की आशंका जताई जा रही है। किशोरियों ने बताया कि खाना खाने के बाद सभी किशोरियां 15 अगस्त के आयोजन में प्रस्तुतिकरण की रिहर्सल कर रही थीं। पानी पीने के बाद अस्वस्थ होती चली गईं। प्रशासन की भी एक टीम बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों के साथ बालिका सुधार गृह का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें