फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: शाहजहानाबाद लूटकांड के आरोपी निकले एमव्हीएम कॉलेज झपटमारी के आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया केस

Fri, 06 Jun 2025 03:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के शाहजहानाबाद इलाके में मोबाइल कारोबारी से चाकू की नोक पर रुपयों से भरा बैग लूटने वाले बदमाशों की पहचान एक और वारदात में हुई है। ये आरोपी एक जून की सुबह एमव्हीएम कॉलेज गेट पर नाबालिग हॉकी खिलाड़ी अब्दुल हादी से मोबाइल झपटमारी में भी शामिल थे।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहानाबाद इलाके में चाकू से हमला कर मोबाइल कारोबारी का रुपयों से भरा बैग छीनने वाले बदमाशों ने इसी दिन सुबह एमव्हीएम कॉलेज के गेट पर नाबालिग खिलााड़ी के हाथ से मोबाइल फोन छीना था। हालांकि जहांगीराबाद पुलिस ने झपटमारी के इस मामले में चोरी का प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से मिले हुलिए का जब शाहजहानाबाद पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों से मिलान किया तो वही मोबाइल झपटने के आरोपी भी निकले। जहांगीराबाद पुलिस जल्द ही उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- न्यूज के नाम से फर्जी कंटेंट फैला रहे इंस्टाग्राम आईडी, अमर उजाला की पहल पर केस दर्ज

जानकारी के अनुसार जहांगीराबाद इलाके में रहने वाला अब्दुल हादी हॉकी खिलाड़ी है। रोजाना की तरह गत एक जून को वह एमव्हीएम कॉलेज के मैदान पर हॉकी खेलने के लिए पहुंचा था। कॉलेज के गेट पर पहुंचने के बाद उसने अपने कोच को कॉल लगाया तथा फोन जेब में रख लिया। चंद पलों बाद ही बाइक सवार बदमाश आए तथा उसके जेब से मोबाइल झपटकर ले गए। घटना के बाद अब्दुल हादी अपने पिता अब्दुल अतीक के साथ जहांगीराबाद थाने लूट की शिकायत करने पहुंचा था। यहां पर पुलिस ने पहले तो झपटमारी के इस प्रकरण को मोबाइल गुम हो जाने की शिकायत में बदलने की कोशिश की लेकिन बाद में चोरी का प्रकरण दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  अर्थशास्त्र की जगह बोल दिया राजनीति शास्त्र, शिक्षक को आया गुस्सा, छात्रा का साल बर्बाद, जानें मामला

झपटमारी की इस घटना का वीडियो भी अब्दुल अतीक ने पुलिस को दिखाया था। इसी बीच शाहजहांनाबाद पुलिस ने मोबाइल कारोबारी राजेश अठवानी के साथ लूट का खुलासा करते हुए मोहम्मद जुबेर, ऋषभ पटेल तथा अरशद खान नाम के आरोपियों को पकड़ा था। जहांगीराबाद पुलिस ने जब फुटेज में दिखे बदमााशों के फोटो का हुलिया मिलान किया तो शाहजहांनाबाद के आरोपियों से मिला गया। अब जहांगीराबाद पुलिस इन आरोपियों को रिमांड पर लेने के बाद मोबाइल की बरामदगी करेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें