वर्ग-1 शिक्षक भर्ती 2023 के वेटिंग कैंडिडेट्स का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश की वर्ग-1 शिक्षक भर्ती 2023 में चयन से वंचित रहे वेटिंग कैंडिडेट्स का आंदोलन बुधवार को राजधानी भोपाल में हाईवोल्टेज रूप में नजर आया। अंबेडकर पार्क में प्रदेशभर से पहुंचे अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कई महिला अभ्यर्थियों ने अपने बाल काटकर प्रतीकात्मक विरोध जताया, वहीं एक पुरुष अभ्यर्थी ने मुंडन कराकर अपनी पीड़ा व्यक्त की। अभ्यर्थी नागु सिंह देवड़ा ने कहा, कि हामारी संस्कृत में पिता की मृत्यु के बाद मुंडन किया जाता है, तब बेटा अनाथ कहलाता है। आज मैं खुद को अनाथ महसूस कर रहा हूं, क्योंकि सरकार ने हमें निराश कर दिया है।
5000 पद खाली, सरकार ने की सिर्फ 2910 नियुक्तियां
अभ्यर्थियों ने बताया कि सरकार ने वर्ग-1 शिक्षक भर्ती के लिए 8721 पदों का नोटिफिकेशन जारी किया था, लेकिन अब तक केवल 2910 पदों पर ही नियुक्ति की गई है। करीब 5000 पद अभी भी खाली पड़े हैं, जिनमें अधिकतर बैकलॉग वैकेंसी हैं, जबकि फ्रेश पद बहुत कम हैं।
अभ्यर्थियों की ये हैं मांगें
- लोक शिक्षक संचालनाय (DPI) प्रतीक्षा सूची जारी करें।
- सेकेंड काउंसिलिंग में 20 हजार पद बढ़ाकर वेटिंग क्लियर करें।
-जनजातीय विभाग के खाली 17500 पदों में पदवृद्धि कर वेटिंग क्लियर करें।
यह भी पढ़ें-
भोपाल सायबर क्राइम ने जारी की चेतावनी, नए मोबाइल फ्रॉड से रहें सावधान, कॉल और OTP हैक कर रहे ठग
75 से 90 अंकों तक स्कोर किया, फिर भी वे वेटिंग लिस्ट में अटके
अभ्यर्थी मनोज दंडोतिया का कहना है कि शिक्षा विभाग के राजपत्र में 48,000 और जनजाति विभाग के राजपत्र में 10,500 वर्ग-1 शिक्षक पद रिक्त दर्ज हैं। हम मांग कर रहे हैं कि इन खाली पदों पर वेटिंग कैंडिडेट्स को प्राथमिकता दी जाए। बतादें कि वेटिंग अभ्यर्थियों का यह संघर्ष नया नहीं है। वे पिछले 10–15 बार से भोपाल में प्रदर्शन कर चुके हैं। कभी धरना, तो कभी दंडवत प्रणाम कर अपनी मांग रखी।
यह भी पढ़ें-
एसआईआर से 50 लाख वोटर्स के नाम काटने की साजिश, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप
विधानसभा का करेंगे घेराव
अभ्यर्थियों का आरोप है कि इतने शांतिपूर्ण प्रयासों के बावजूद सरकार ने अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो वे शीतकालीन सत्र में विधानसभा का घेराव करेंगे।