फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: राज्य स्तरीय भुवनभूषण देवलिया पत्रकारिता सम्मान एवं व्याख्यान चार मार्च को

Thu, 02 Mar 2023 03:17 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राज्य स्तरीय भुवनभूषण देवलिया पत्रकारिता सम्मान अलंकरण समारोह शनिवार को। समसामयिक मुद्दों पर केंद्रित पुस्तक ' पत्रकारिता का धर्म ' का विमोचन भी होगा। प्रदेश के जाने माने पत्रकार भुवन भूषण देवलिया की स्मृति में व्याख्यान का यह ग्यारहवा वर्ष है।
विज्ञापन
भुवनभूषण देवलिया पत्रकारिता सम्मान अलंकरण समारोह शनिवार को - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य स्तरीय भुवनभूषण देवलिया पत्रकारिता सम्मान अलंकरण समारोह एवं व्याख्यान का आयोजन शनिवार को माध्यवरा सप्रे समाचारपत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान में होगा। सुबह 11 बजे से आयोजित व्याख्यान का विषय है ' एक देश एक चुनाव’ है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भारत के पूर्व मुख्य चुनाव ओपी रावत होंगे। वहीं, विशिष्ट अतिथि माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केजी सुरेश रहेंगे।
विज्ञापन

 
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री विजयदत्त श्रीधर करेंगे। इस अवसर पर समसामयिक मुद्दों पर केंद्रित पुस्तक ' पत्रकारिता का धर्म ' का विमोचन भी होगा। प्रदेश के जाने माने पत्रकार भुवन भूषण देवलिया की स्मृति में व्याख्यान का यह ग्यारहवा वर्ष है। भुवन भूषण देवलिया स्मृति व्याख्यानमाला समिति के अशोक मनवानी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें