फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: तेज रफ्तार एसयूवी ने स्कार्पियो को मारी जोरदार टक्कर, एक ही परिवार के सात लोग गंभीर घायल

Wed, 14 Jan 2026 11:42 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल-इंदौर हाईवे पर खजूरी सड़क के पास तेज रफ्तार एसयूवी की टक्कर से स्कार्पियो में सवार एक परिवार के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की चपेट में दो खड़ी कारें भी आ गईं, जबकि पुलिस ने एसयूवी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
तेज रफ्तार एसयूवी ने स्कार्पियो को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के खजूरी सड़क इलाके में एक तेज रफ्तार एसयूवी ने सामने से आ रही स्कार्पियो को टक्कर मार दी, जिससे स्कार्पियो में सवार एक ही परिवार के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत नाजुक बताई गई है, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि चार अन्य का उपचार हमीदिया अस्पताल में जारी है। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद अनियंत्रित हुई स्कार्पियो दो अन्य खड़ी कारों से जा टकराई, जिससे वे भी क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने एसयूवी चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कृष्णा लोधी पुत्र वीरसिंह लोधी (17) पीथमपुर, जिला धार में रहता है और निजी स्कूल से आठवीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा है। कृष्णा और उसका परिवार मूल रूप से बटियागढ़, जिला दमोह का निवासी है। मंगलवार रात करीब नौ बजे कृष्णा अपने परिवार वीरसिंह लोधी, रवीना लोधी, शिवम लोधी, हल्ले लोधी, अजय लोधी और नंदकिशोर के साथ स्कार्पियो से पीथमपुर से दमोह के लिए निकला था। गाड़ी उसका भाई अजय लोधी चला रहा था।

ये भी पढ़ें: Chhatarpur News: बाबा बागेश्वर का ऐलान- अब हर महीने रात नौ बजे होगा ऑनलाइन हवन; 12 फरवरी से होगी शुरुआत
विज्ञापन


रास्ता भूलने की वजह से वे लालघाटी चौराहे से स्कार्पियो वापस घुमाकर ग्यारह मील तिराहा बायपास की ओर जाने लगे। रात करीब ढाई बजे जब स्कार्पियो खजूरी सड़क स्थित कैंपियन स्कूल से आगे भौंरी जोड़ के पास भोपाल-इंदौर हाईवे पर पहुंची, तभी भौंरी की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार काले रंग की एसयूवी ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद कृष्णा की स्कार्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और आगे खड़ी दो अन्य कारों से जाकर टकरा गई, जिससे वे कारें भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

एसयूवी की टक्कर से स्कार्पियो में मौजूद सभी सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। घायल कृष्णा लोधी, उसके चाचा हल्ले लोधी, बहन रवीना लोधी और शिवम लोधी को हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

वहीं उसके पिता वीरसिंह लोधी, भाई अजय लोधी और नंद किशोर की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें निजी अस्पताल शिफ्ट किया गया।

पुलिस ने बताया कि टक्कर मारने वाली एसयूवी में सवार लोगों को भी चोटें आई हैं लेकिन वे फिलहाल कहां भर्ती हैं, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें