फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: शहर में इज्तिमा से पहले सुरक्षा और ट्रैफिक की तैयारी तेज, ड्रोन व सीसीटीवी से पुलिस करेगी निगरानी

Mon, 10 Nov 2025 09:19 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

ईटखेड़ी में 14 से 17 नवंबर तक होने वाले 78वें आलमी तब्लीगी इज्तिमा को लेकर सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेट्रो निर्माण के बीच सुचारु आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए मार्गों की नई व्यवस्था की जा रही है और 4 हजार से अधिक पुलिस जवानों को तैनाती पर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
78वें आलमी तब्लीगी इज्तिमा की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के ईटखेड़ी में 14 से 17 नवंबर तक होने वाले 78वें आलमी तब्लीगी इज्तिमा के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व ट्रैफिक प्रबंधन की तैयारी तेज कर दी है। इस बार मेट्रो निर्माण कार्य के चलते खास तौर पर यातायात व्यवस्था पर अतिरिक्त ध्यान दिया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस आज इज्तिमा मार्गों का निरीक्षण करेगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार  इज्तिमा के दौरान सुरक्षा के लिए चार हजार से अधिक पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे। डायल-112 की टीम लगातार गश्त करेगी। इज्तिमा क्षेत्र में 16 अस्थायी पुलिस चौकियां, रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त चौकियां बनाई जाएंगी। पूरे क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन के जरिए निगरानी होगी। दमकल विभाग की विशेष टीमें भी ड्यूटी पर रहेंगी।
विज्ञापन


मेट्रो कार्य के कारण यातायात में बदलाव
बैरसिया रोड पर चल रहे मेट्रो निर्माण को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने मेट्रो और एनएचएआई अधिकारियों से बैठक कर वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं। निर्णय लिया गया है कि निर्माण वाली सड़कों और चौराहों पर लगे बैरिकेड्स अस्थायी रूप से हटाए जाएंगे, ताकि वाहनों की आवाजाही सहज रहे। भोपाल टॉकिज से इज्तिमा स्थल जाने वाली बसें और ट्रक डीआईजी बंगला चौराहे से गला मंडी रोड होते हुए करोंद चौराहे से इज्तिमा स्थल तक पहुंचेंगे।


यह भी पढ़ें-एम्स में लंग्स ट्रांसप्लांट शुरू करने की तैयारी, डॉक्टरों की ट्रेनिंग पूरी, सोटो की मंजूरी का इंतजार
विज्ञापन



64 पार्किंग और अलग एंट्री पॉइंट
120 एकड़ में फैले इज्तिमा स्थल पर वाहनों के लिए 64 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। भीड़ एक ही मार्ग पर न बढ़े, इसके लिए दूसरे जिलों से आने वाले वाहनों हेतु अलग-अलग एंट्री और कट पॉइंट निर्धारित किए जा रहे हैं। प्रशासन ने छह प्रमुख मार्ग केवल इज्तिमा यातायात के लिए सुरक्षित रखे हैं।

यह भी पढ़ें-विदिशा की बच्ची की तस्वीर को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला,कहा-यह मध्यप्रदेश की जमीनी सच्चाई का आइना
विज्ञापन


इज्तिमा के पहले दिन होंगे 300 निकाह
इज्तिमा का औपचारिक आगाज शुक्रवार को होगा और 17 नवंबर को दुआ-ए-खास के साथ समापन होगा। पहले दिन लगभग 300 जोड़ों का निकाह कराया जाएगा। निकाह मौलाना मोहम्मद साद कांधलवी पढ़ाएंगे। असर की नमाज के बाद शाम 4:30 बजे निकाह की प्रक्रिया शुरू होगी। भोपाल के साथ कई अन्य जिलों से भी जोड़े रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। विदेश से आने वाले लोगों से फॉर्म भरवाए जा रहे हैं, जिसमें उनका पासपोर्ट नंबर, निजी जानकारी, उम्र और देश का नाम शामिल है। इस विवरण की एक प्रति कमिश्नर ऑफिस भेजी जाएगी।



भोपाल स्टेशन पर पार्किंग व्यवस्था अस्थायी रूप से बंद 
आगामी धार्मिक सम्मेलन इज्तिमा के दौरान संभावित अधिक भीड़ के सुचारु प्रबंधन एवं यात्रियों की सुविधा हेतु भोपाल रेलवे स्टेशन पर विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसी क्रम में, स्टेशन परिसर में बेहतर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्लेटफार्म क्रमांक 6 की ओर स्थित पार्किंग व्यवस्था को दिनांक 10 नवम्बर, 2025 से 17 नवम्बर, 2025 तक के लिए अस्थायी रूप से बंद किया गया है। इस अवधि में यात्री स्टेशन पर आने-जाने के लिए भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1 की तरफ पार्किग एवं अन्य उपलब्ध पार्किंग स्थलों का उपयोग करेंगे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें