फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: प्रो. आलोक शर्मा बने आरजीपीवी के नए कुलपति, 19 करोड़ के घोटाले के बाद अब नई शुरुआत

Fri, 15 May 2026 10:01 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

वित्तीय अनियमितताओं और 19 करोड़ रुपए के घोटाले को लेकर लंबे समय तक विवादों में रहे राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) को नया कुलपति मिल गया है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रो. आलोक शर्मा को चार साल के लिए विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी सौंपी है। 
विज्ञापन
प्रोफेसर आलोक शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) में बड़े प्रशासनिक बदलाव के तहत प्रोफेसर आलोक शर्मा को नया कुलपति नियुक्त किया गया है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उनकी नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। प्रो. शर्मा वर्तमान में भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान, ग्वालियर के निदेशक हैं और वे अगले चार वर्षों तक विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन


 प्रशासनिक अव्यवस्था को लेकर लगातार सुर्खियों में रहा विश्वविद्यालय
आरजीपीवी पिछले कुछ वर्षों से विवादों, वित्तीय अनियमितताओं और प्रशासनिक अव्यवस्था को लेकर लगातार सुर्खियों में रहा है। ऐसे में प्रो. आलोक शर्मा की नियुक्ति को विश्वविद्यालय में नई शुरुआत और सुधार की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि नई टीम के नेतृत्व में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और प्रशासनिक पारदर्शिता को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें-कमाई का नया मॉडल भी ठंडा, प्री-वेडिंग शूट की अनुमति के 10 दिन बाद भी बुकिंग नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन



पूर्व कुलपति के कार्यकाल में सामने आया था 19 करोड़ का घोटाला
आरजीपीवी पूर्व कुलपति प्रो. सुनील कुमार के कार्यकाल में 19 करोड़ रुपए से अधिक के घोटाले का मामला सामने आया था। इस मामले में वित्तीय गड़बड़ियों और नियमों की अनदेखी के आरोप लगे थे। विवाद बढ़ने के बाद शासन ने सुनील कुमार से इस्तीफा लिया था। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया, जबकि तत्कालीन रजिस्ट्रार समेत कई अधिकारियों की भूमिका भी जांच में सामने आई थी। मामले की जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया अभी जारी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें