भोपाल में जनगणना-2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय में जिला जनगणना समन्वय समिति की दो दिवसीय ट्रेनिंग सह बैठक आयोजित की गई। बैठक में तय किया गया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल मोड में की जाएगी और सभी काम तय समय-सीमा में पूरे होंगे।बैठक में अपर कलेक्टर, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। जनगणना कार्य निदेशालय के संयुक्त संचालक नमित यादव और सहायक संचालक ऐन्सी रेजी ने पहले चरण के मकान सूचीकरण (1 मई से 30 मई 2026) की प्रक्रिया पर प्रशिक्षण दिया।
दो चरणों में होगी जनगणना
पहला चरण: 1 से 30 मई 2026 - मकान सूचीकरण और मकानों की गणना
दूसरा चरण: फरवरी 2027 से - जनसंख्या गणना
यह भी पढ़ें-
मध्य प्रदेश विधानसभा में आज पानी और आबकारी नीति पर तीखी बहस के आसार
पहली बार पूरी तरह डिजिटल व्यवस्था
जनगणना-2027 देश की 16वीं और आजादी के बाद 8वीं जनगणना होगी। इस बार पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी। नागरिकों को पहली बार स्व-गणना (सेल्फ एन्युमरेशन) का विकल्प भी मिलेगा। डाटा मोबाइल एप और वेब पोर्टल के जरिए भरा जाएगा। मकान सूचीकरण के दौरान भवन उपयोग सहित 33 बिंदुओं पर जानकारी दर्ज की जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मानव संसाधन, मकान सूचीकरण ब्लॉक (HLB) और टीमों का गठन समय पर कर उनका प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि जनगणना का काम गुणवत्ता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ पूरा किया जाए, ताकि जिले के सटीक आंकड़े सामने आ सकें।
यह भी पढ़ें-
थाली बजाकर विधानसभा में विरोध,सिंघार बोले-सरकार विकास के नाम पर सिर्फ ख्याली पुलाव परोस रही