फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: सड़क हादसे में युवती की मौत के छह दिन बाद भी खाली हाथ पुलिस, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

Mon, 07 Oct 2024 09:35 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

हादसा एक अक्टूबर की शाम को हुआ। पूजा ने इलाज के दौरान 2-3 अक्टूबर की दरमियानी रात दम तोड़ दिया। पुलिस मर्ग कायम कर हादसे की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक आरोपी वाहन और उसके चालक का पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
युवती की मौत के इतने दिन बाद भी टक्कर मारने वाली कार का पता नहीं चला है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र से एक किलोमीटर की दूरी पर 6 दिन पहले हुए सड़क हादसे में एक युवती की जान चली गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुका है, बावजूद इसके मिसरोद थाना पुलिस आरोपी और कार का पता नहीं लगा सकी है। मृतका के परिजनों का धैर्य जवाब दे रहा है, उन्होंने पुलिस पर बहुत धीमी गति से जांच करने और सभी बिंदुओं पर जांच नहीं करने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि अगर इसी तरह से जांच चलती रही तो आरोपी पकड़ा ही नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 29 वर्षीय युवती पूजा पिता विष्णु प्रसाद मैथिल मंडीदीप की रहने वाली थी। वह मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित कोरल वुड कॉलोनी में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने का काम करती थी। एक अक्टूबर को पूजा मैथिल शाम करीब 6.30 बजे घर जाने के लिए कोरल वुड कॉलोनी से निकलीं और सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार कर फरार हो गई। हादसे में युवती को गंभीर चोटें आई थीं। लोगों की मदद से उन्हें सागर मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

छह दिन बाद भी खाली हाथ पुलिस
हादसा एक अक्टूबर की शाम को हुआ। पूजा ने इलाज के दौरान 2-3 अक्टूबर की दरमियानी रात दम तोड़ दिया। पुलिस मर्ग कायम कर हादसे की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक आरोपी वाहन और उसके चालक का पता नहीं लगा सकी है। इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आ चुका है, बावजूद इसके पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। 
विज्ञापन


पुलिस पर लापरवाही का आरोप
परिजनों का कहना है कि युवती सिविल सर्विस की तैयारी कर रही थी और पहले के एग्जाम में इंटरव्यू में भी सहभागी रही थी। परिजनों ने पुलिस पर मामले की ठीक से जांच नहीं करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हादसे के छह दिन बाद भी आरोपी का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। गौरतलब है कि जिस जगह पर हादसा हुआ, वहां से मिसरोद थाना 1 किलोमीटर से भी कम की दूरी पर है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें