फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: बीएमएचआरसी में पैथोलॉजी और ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन में शुरू होंगे एमडी कोर्स, काउंसिल ने दी मंजूरी

Sat, 18 Oct 2025 07:19 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बीएमएचआरसी में पैथोलॉजी और इम्युनो हीमेटोलॉजी एवं ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभागों में अब एमडी कोर्स शुरू किए जाएंगे। नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) ने इन दोनों विभागों में पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों को हरी झंडी दे दी है। प्रत्येक विभाग में दो-दो सीटें स्वीकृत की गई हैं।
विज्ञापन
बीएमएचआरसी भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल मेमोरियल अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (बीएमएचआरसी) को शैक्षणिक क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि मिली है। संस्थान के पैथोलॉजी और इम्युनो हीमेटोलॉजी एवं ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभागों में अब एमडी कोर्स शुरू किए जाएंगे। नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) ने इन दोनों विभागों में पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों को हरी झंडी दे दी है। प्रत्येक विभाग में दो-दो सीटें स्वीकृत की गई हैं। इस मंजूरी के साथ बीएमएचआरसी अब कुल 10 विभागों में पीजी और सुपरस्पेशियलिटी कोर्स संचालित करेगा। वर्तमान में यहां कुल 35 विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन



 निदेशक ने जताई खुशी
बीएमएचआरसी की प्रभारी निदेशक डॉ. मनीषा श्रीवास्तव ने कहा कि नए कोर्स की शुरुआत से संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों और चिकित्सकीय सेवाओं को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा, "पैथोलॉजी और ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभागों में छात्रों की भागीदारी से न सिर्फ शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ेगी, बल्कि दोनों विभागों की कार्यक्षमता में भी महत्वपूर्ण इज़ाफ़ा होगा।"


यह भी पढ़ें-इस बार त्रिग्रही शुभ संयोग में बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, खरीदारी और पूजन के लिए बन रहा दुर्लभ योग
विज्ञापन
विज्ञापन


 पहले से इन विभागों में चल रहे हैं कोर्स
संस्थान में पहले से एनेस्थीशियोलॉजी, नेत्र रोग, माइक्रोबायोलॉजी और मनोरोग विभाग में एमडी/एमएस कोर्स संचालित हैं। वहीं कार्डियोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, यूरोलॉजी और सीटीवीएस (कार्डियो थोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी) विभागों में सुपरस्पेशियलिटी कोर्स (डीएम/एमसीएच) चल रहे हैं। संस्थान भविष्य में पल्मोनरी मेडिसिन सहित कुछ अन्य विभागों में भी पीजी व सुपरस्पेशियलिटी कोर्स शुरू करने की योजना पर काम कर रहा है। भोपाल गैस पीड़ितों के इलाज के लिए स्थापित बीएमएचआरसी अब प्रदेश और देश में उच्चस्तरीय चिकित्सा शिक्षा का भी केंद्र बनता जा रहा है। इन नए कोर्सों से न केवल युवाओं को उन्नत शिक्षा के अवसर मिलेंगे, बल्कि संस्थान की विशेषज्ञता भी और मजबूत होगी।

यह भी पढ़ें-भोपाल के बाजारों में धनतेरस की धूम, ऑटो, रियल एस्टेट और सराफा में कारोबार बढ़ने की उम्मीद
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें