फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सिंधिया परिवार की तीसरी पीढ़ी ने संभाली MPCA की कमान, महाआर्यमन सिंधिया बने अध्यक्ष

Tue, 02 Sep 2025 01:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Madhya Pradesh Cricket Association elections: मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) का संचालन अब नई कार्यकारिणी करेगी। छह साल बाद सभी नए चेहरे संगठन में आए हैं। सिंधिया परिवार की तीसरी पीढ़ी से 29 वर्षीय महाआर्यमन सिंधिया निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। उनके साथ सुधीर असनानी सचिव, विनीत सेठिया उपाध्यक्ष, संजय दुआ कोषाध्यक्ष और अरुंधति किरकिरे सहसचिव बनीं।
विज्ञापन
महाआर्यमन सिंधिया और ज्योतिरादित्य सिंधिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन का संचालन नई कार्यकारिणी करेगी। छह साल बाद सभी नये चेहरे MPCA (मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) में आए हैं। 29 वर्षीय महाआर्यमन सिंधिया के अलावा सभी नये चेहरे अलग-अलग पदों पर काबिज हुए हैं। सिंधिया परिवार की तीसरी पीढ़ी के रूप में महाआर्यमन को इस पद तक लाने के लिए उनके पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तीन साल पहले से जमीन तैयार कर ली थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

पदभार ग्रहण करते महाआर्यमन सिंधिया। - फोटो : अमर उजाला
महाआर्यमन ने वर्ष 2022 से ग्वालियर संभागीय क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली थी। तब से ही माना जा रहा था कि वे भविष्य में MPCA की कमान संभाल सकते हैं। अब खेल के जरिए महाआर्यमन अपना राजनीतिक कद बढ़ाएंगे। सिंधिया परिवार का राजनीति में आगे बढ़ने का यही पेटर्न रहा है। महाआर्यमन सिंधिया भी अपने दादा और पिता की तरह उसे निभा रहे हैं। माधव राव और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कम उम्र में MPCA के अध्यक्ष बने थे।

ये भी पढ़ें- सीएम दिल्ली में उद्योगपतियों के साथ करेंगे वन-टू-वन मीटिंग, टेक्सटाइल सेक्टर पर होगा फोकस

वार्षिक बैठक इंदौर के होलकर स्टेडियम में आयोजित की गई। नई कार्यकारिणी में पहले से तय उम्मीदवारों के अलावा अन्य किसी सदस्य ने नामांकन दाखिल नहीं किया। इस कारण सभी निर्विरोध चुने गए। नई कार्यकारिणी में महाआर्यमन टीम के कप्तान बने हैं, जबकि सचिव के पद पर सुधीर असनानी, उपाध्यक्ष पद पर विनीत सेठिया, कोषाध्यक्ष संजय दुआ बने, जबकि सहसचिव अरुंधति किरकिरे बनीं। कार्यकारिणी सदस्य में राजीव रिसोडकर, प्रसुन कनमड़ीकरण, विजेस राणा व संध्या अग्रवाल शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें