फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: मध्य प्रदेश के नए डीजीपी कैलाश मकवाना ने संभाला कार्यभार, कानून व्यवस्था मजबूत करने पर जोर

Mon, 02 Dec 2024 04:07 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

कैलाश मकवाना ने सोमवार को कार्यभार संभाल लिया। डीजीपी मकवाना ने पदभार ग्रहण के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की और कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। 
विज्ञापन
मप्र के नए डीजीपी कैलाश मकवाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के नवागत पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना ने सोमवार को कार्यभार संभाल लिया। डीजीपी मकवाना ने पदभार ग्रहण के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की और कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस अनुशासन और कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहतर है, जिसे और मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


नए डीजीपी ने जनता और पुलिस के बीच विश्वास बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस थानों में सुधार किए जाएंगे। साइबर अपराधों पर विशेष ध्यान देने की बात कहते हुए उन्होंने बताया कि इसके लिए तकनीकी सुदृढ़ता और नए तरीकों का इस्तेमाल किया जाएगा।

सिंहस्थ 2028 पर विशेष फोकस
डीजीपी ने आगामी सिंहस्थ मेले के लिए पुलिस तैयारियों पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस बड़े आयोजन को लेकर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करना प्राथमिकता होगी। इसके लिए पुलिस बल को प्रशिक्षित और तकनीकी रूप से सक्षम बनाया जाएगा।
विज्ञापन


सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और ट्रैफिक सुधार को अपनी प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए जनजागरूकता और सख्त नियमों का पालन कराया जाएगा।

पुलिस की नई भूमिका
उन्होंने पुलिस बल को जनता के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार बनने की बात कही। उनका कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ जनता का विश्वास अर्जित करना जरूरी है। डीजीपी मकवाना ने भरोसा दिलाया कि प्रदेश की पुलिस अपराध नियंत्रण और जनसेवा में नए मानक स्थापित करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें